शादी में पड़ा रंग में भंग : बारातियों ने लड़कियों के बनाए वीडियो तो गांव में हो गया खूनखराबा

बारातियों ने लड़कियों के बनाए वीडियो तो गांव में हो गया खूनखराबा
UPT | बारातियों और ग्रामीणों में हुई मारपीट

Aug 29, 2024 20:50

बारातियों और ग्रामीणों के बीच हुए झगड़े में दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस विवाद का कारण दूल्हे को देखने के लिए छत पर खड़ी लड़कियों की वीडियो बनाना था, जिसे गांववालों ने गंभीरता से लिया...

Aug 29, 2024 20:50

Short Highlights
  • बारातियों और ग्रामीणों के बीच विवाद
  • आठ लोग गंभीर रूप से घायल
  • पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। जहां बारातियों और ग्रामीणों के बीच हुए झगड़े में दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस विवाद का कारण दूल्हे को देखने के लिए छत पर खड़ी लड़कियों की वीडियो बनाना था, जिसे गांववालों ने गंभीरता से लिया। गांववालों की आपत्ति के बाद दोनों पक्षों में वाद विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर की लड़ाई में बदल गया।

जानें पूरा मामला
दरअसल, सहारनपुर जिले के लखनौती क्षेत्र के गांव बेगी नाजर से आई बारात जब शाहपुर गांव पहुंची, तो कुछ युवतियां दूल्हे को देखने के लिए छतों और दीवारों पर खड़ी हो गईं। जिसके बाद कुछ बारातियों ने युवतियों के फोटो खींचना शुरू कर दिया। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। यह छोटी सी घटना जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। जिसमें लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। 



घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार, घटना में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें, महफूज पुत्र सीधा, इसाक पुत्र नूर, कमरुद्दीन पुत्र मंगता, बासा पुत्र राशीद, लियाकत पुत्र राशिद, सीना पत्नी मंगता, इरफान पुत्र बासा, आबिद और आसिफ पुत्र गफ्फार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

चार लोगों के खिलाफ चालान
वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, शांति भंग के आरोप में चार लोगों का चालान किया गया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की तारीफ में बोली स्मृति ईरानी : बदले राजनीतिक रुख का किया स्वागत, कहा-  यह निश्चित रूप से अलग है

Also Read

राज्यमंत्री कपिल देव ने कोर्ट में किया सरेंडर, इस दिन होगी अगली सुनवाई

13 Sep 2024 06:53 PM

मुजफ्फरनगर आचार संहिता उल्लंघन मामला : राज्यमंत्री कपिल देव ने कोर्ट में किया सरेंडर, इस दिन होगी अगली सुनवाई

पांच घंटे की न्यायिक हिरासत के बाद, अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। इस मामले में राज्यमंत्री को 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलकों पर छोड़ा गया है और अगली सुनवाई 27 सितंबर को तय की गई है... और पढ़ें