ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई, लेकिन समाजसेवा को चुना : पहले विधायक, अब दिल्ली की मुख्यमंत्री... जानिए आतिशी का यूपी से क्या है कनेक्शन

पहले विधायक, अब दिल्ली की मुख्यमंत्री... जानिए आतिशी का यूपी से क्या है कनेक्शन
UPT | आतिशी का यूपी से क्या है कनेक्शन

Sep 19, 2024 02:22

क्या आपको पता है कि 8 जून 1981 को दिल्ली में जन्मी और यहीं के स्कूल-कॉलेज से पढ़ी आतिशी का यूपी से क्या कनेक्शन है? अगर नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं...

Sep 19, 2024 02:22

Short Highlights
  • यूपी की बहू हैं आतिशी मार्लेना
  • वाराणसी में ही रहती थीं आतिशी
  • ऑक्सफोर्ड से की है इतिहास की पढ़ाई
New Delhi : अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक आतिशी मार्लेना को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आतिशी ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है और इसी के साथ वह देश की सबसे युवा महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि 8 जून 1981 को दिल्ली में जन्मी और यहीं के स्कूल-कॉलेज से पढ़ी आतिशी का यूपी से क्या कनेक्शन है? अगर नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं...

यूपी की बहू हैं आतिशी मार्लेना
आतिशी मार्लेना दरअसल यूपी की बहू हैं। उनके पति प्रवीण सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मझवां ब्लॉक के अनंतपुर गांव के रहने वाले हैं। लंबे समय से प्रवीण और उनका परिवार वाराणसी के लंका इलाके में रहता है। प्रवीण सिंह भी समाज सेवा से जुड़े हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई और आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट की डिग्री ली है। आतिशी और प्रवीण की शादी 2006 में वाराणसी में ही हुई थी।

पहले वाराणसी में ही रहती थीं आतिशी
प्रवीण सिंह वाराणसी के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गांवों के विकास के लिए काम करने के दौरान आतिशी और प्रवीण करीब आए। फिर कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। आतिशी अपने पति के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में ही सक्रिय रहीं। शादी के बाद आतिशी वाराणसी में ही रहती थीं। हालांकि दिल्ली की राजनीति में आने के बाद उनका ठिकाना बदल गया।

दिल्ली में हुआ था आतिशी का जन्म
आतिशी दिल्ली में जन्मी लड़की हैं। उनके पिता विजय सिंह और मां त्रिप्ता वाही दोनों की दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। आतिशी की पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल्स स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की और फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्राचीन और आधुनिक इतिहास में मास्टर्स किया। 2012 में आतिशी ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा और आज दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

Also Read

एसएससी एमटीएस के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

19 Sep 2024 03:10 PM

नेशनल SSC MTS Admit Card : एसएससी एमटीएस के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। यह खबर उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने इन पदों के लिए... और पढ़ें