Aam Aadmi Party protest : पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, केजरीवाल अपने आवास से बाहर निकले, राघव चड्ढा भी पहुंचे

पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, केजरीवाल अपने आवास से बाहर निकले, राघव चड्ढा भी पहुंचे
UPT | AAP नेताओं का विरोध प्रदर्शन

May 19, 2024 12:38

पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

May 19, 2024 12:38

New Delhi : पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रविवार को आम आदमी पार्टी के  राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर  पार्टी नेता भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने निकले हैं। 

इस बीच खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास से निकल गए हैं। वहीं आप सांसद राघव चड्ढा दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। आप अपने पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। 
 
पुलिस मुस्तैदी से तैनात
दिल्ली में मचे सियासी घमासान को देखते हुए पुलिस मुस्तैदी से तैनात है। दिल्ली पुलिस ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा रविवार को घोषित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर यहां भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन की योजना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी एक एडवाइजरी जारी की है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एजवाइजरी
ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'डीडीयू मार्ग दिल्ली में एक राजनीतिक दल द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर, डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, मिंटो रोड और विकास मार्ग पर यातायात भारी रहेगा। डीडीयू मार्ग सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच यातायात के लिए बंद किया जा सकता है। कृपया इससे बचें ये सड़कें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।' 

Also Read

अमेठी हत्याकांड पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

5 Oct 2024 06:34 PM

लखनऊ यूपी@7 : अमेठी हत्याकांड पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर जनपद अमेठी में शिक्षक और उसके परिवार की हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से भेंट की। वहीं अमेठी पुलिस ने शिक्षक व उसकी पत्नी और बच्चीयों के हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम ... और पढ़ें