सरकारी स्कूलों के लिए नया शैक्षिक कैलेंडर जारी : 40 मिनट का होगा लेक्चर, शिक्षा महानिदेशक के इन नियमों में दिखाई सख्ती

40 मिनट का होगा लेक्चर, शिक्षा महानिदेशक के इन नियमों में दिखाई सख्ती
UPT | स्कूलों में शैक्षिक कैलेंडर जारी

May 15, 2024 14:03

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिष्द की ओर से नया नियम लागू किया गया है। अब सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन दिनचर्या के कामों की जानकारी देनी होगी...

May 15, 2024 14:03

UP News : उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिष्द की ओर से नया नियम लागू किया गया है। अब सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन दिनचर्या के कामों की जानकारी देनी होगी। शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने सभी जनपदों से शैक्षिक कैलेंडर का पालन करने का आदेश जारी किया है। शैक्षिक कैलेंडर प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए जारी किया है।

फोटो भेजना जरूरी
शिक्षा महानिदेशक ने सभी स्कूलों की अनुसूची तैयार कर आदेश दिया हैं। शिक्षा महानिदेशक ने आदेश दिया है कि सकूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए। सुबह क्लासेस शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रार्थना करवाई जाएगी। इस दौरान प्रार्थना करते बच्चों की फोटो भेजी जाएगी। स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रतिदिन प्रार्थना के बाद फोटोग्राफ सम्बन्धित खंड शिक्षा अधिकारी को फोटो भेजा जाएगा।

40 मिनट की होगी क्लास
आदेश में कहा कि अब 40 मिनट की एक क्लास होगी। बता दें कि पहले एक लेक्चर 45 मिनट का होता थी। यह शिक्षा विभाग की तरफ से बच्चों का बरडन कम करने के उद्देशय से किया है। नए शैक्षिण कैलेंडर के हिसाब से बच्चों को सकारात्मक वातावरण में पढ़ाया जाएगा। आदेश में शैक्षिक कैलेंडर का पालन न करने पर विभाग सख्ती दिखाएगा। जिसने भी शैक्षिक कैलेंडर में निर्धारित समय-सारणी का अनुपालन नहीं किया, उसको अतिरिक्त क्लासें लेनी पड़ेंगी।

जारी किया नोट
शिक्षा महानिदेशक ने नया कैलेंडर जारी कर आदेश में कहा," शैक्षिक सत्र 2024-25 का जारी अप्रैल से लेकर मार्च 2025 तक एकेडमिक कैलेंडर जारी किया गया है। इसका सख्ती से  पालन कराने के आदेश सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है। इसके साथ ही कैलेंडर की कॉपी भी सभी विद्यालयों में उपलब्ध करवा दी गई है"।

Also Read

10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

6 Oct 2024 11:53 AM

नेशनल NABARD Recruitment 2024 : 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। और पढ़ें