आतंकी हमले में गोंडा जिले के रहने वाले 8 लोग घायल हो गए। जिनका जम्मू कश्मीर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
Jammu Kashmir Bus Terror Attack : जम्मू आतंकी हमले में घायल हुए गोंडा के 8 लोग, यूपी से गई अफसरों की टीम
Jun 10, 2024 12:24
Jun 10, 2024 12:24
गोंडा जिले के 8 लोग घायल
गोंडा जिले के रहने वाले 8 लोग बीते 4 जून को गोंडा रेलवे स्टेशन से जम्मू कश्मीर में मां वैष्णो देवी का दर्शन करने गए थे। शनिवार देर शाम मां वैष्णो देवी का दर्शन करके बस के माध्यम से वापस आ रहे थे। जहां वापस आते समय शिव खेड़ी के पास आतंकवादियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके आतंकी हमला कर दिया। जिसमें गोंडा जिले के रहने वाले 8 लोग घायल है। जिनका जम्मू कश्मीर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
हमले में ये लोग हुए घायल
अगर घायलों की बात करें तो गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवा बाजार के रहने वाले राजेश गुप्ता, पत्नी बिट्टन देवी, छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखारीपुर सोहिल के रहने वाले देवी प्रसाद गुप्ता,पत्नी नीलम गुप्ता, बेटी पलक गुप्ता, बेटा प्रिंस गुप्ता और जवाहर नगर कानपुर का रहने वाला साला दिनेश गुप्ता साथ ही मनकापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दोस्त दीपक कुमार राय घायल है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। दोस्त दीपक कुमार के पैर में गोली लगी है जिसके पैर की सर्जरी होगी। परिजन रात में जानकारी मिलते ही घर मे ताला लगाकर जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं। देवी प्रसाद का साले दिनेश गुप्ता किस अस्पताल में भर्ती है क्या इसकी हाल है अभी किसी को कोई पता नहीं है।
यूपी के हैं सभी लोग
इस हादसे को लेकर रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने बताया, आतंकवादियों ने घात लगाकर शिव खोड़ी से कटरा के लिए रवाना हुई बस पर गोलीबारी की। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि वे सभी उत्तर प्रदेश के हैं।
यूपी के अफसरों को दिए ये निर्देश
वहीं इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर प्रदेश के घायलों के समुचित उपचार और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
Also Read
13 Jan 2025 07:00 PM
पहले स्नान पर्व के दौरान आज 1.50 करोड़ सनातन आस्थावानों ने अविरल और निर्मल त्रिवेणी में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। महाकुंभ मेले के दौरान दो दिनों में 11 लोगों को दिल का दौरा पड़ा। इनके साथ ही पढ़ें महाकुंभ की अहम खबरें... और पढ़ें