Lok Sabha election 2024 : अखिलेश यादव का धड़ाधड़ ट्वीट, एग्जिट पोल और मीडिया पर साध रहे निशाना 

अखिलेश यादव का धड़ाधड़ ट्वीट, एग्जिट पोल और मीडिया पर साध रहे निशाना 
UPT | Akhilesh Yadav

Jun 02, 2024 19:06

शनिवार (1 जून ) को आखिरी चरण का मतदान समाप्त हुआ। लेकिन, उस आखिरी चरण के मतदान के शुरू होने के बाद ही से सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार ट्वीट कर सत्ता पक्ष और मीडिया पर निशाना साधते दिख रहे हैं...

Jun 02, 2024 19:06

UPT Desk News : शनिवार (1 जून ) को आखिरी चरण का मतदान समाप्त हुआ। लेकिन, उस आखिरी चरण के मतदान के शुरू होने के बाद ही से सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार ट्वीट कर सत्ता पक्ष और मीडिया पर निशाना साधते दिख रहे हैं। वो चुनाव खत्म होने के बाद से मीडिया संस्थानों द्वारा जारी एग्जिट पोल को झूठा करार दे रहे हैं तो वहीं मीडिया को भी अपने ट्वीट में भाजपाई मीडिया कह कर रहे हैं।

पहला ट्वीट
अखिलेश यादव ने पहला ट्वीट 1 जून को किया जब आखिरी चरण का मतदान शुरू होने को था। अपने इस ट्वीट में उन्होंने मतदाताओं से अपील की थी कि संविधान ने जो अधिकार आपको दिया है, उसका सदुपयोग करें और अपने नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हुए वोट डालने ज़रूर जाएं। 
दूसरा ट्वीट
दूसरा ट्वीट उन्होंने 1 जून को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर किया। इस ट्वीट में उन्होंने एक पहेली के जरिए भाजपा की हार का दावा करते हुए एक एग्जिट पोल पेश किया।। ट्वीट कर उन्होंने लिखा अब तक जो मतदाता उनके साथ थे, वो इंडिया गठबंधन की तरफ़ आ गये हैं, जिससे हमारी संख्या दोगुनी हो गयी है और भाजपा की आधी। यही है सच्चा एग्जिट पोल। इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है। 
तीसरा ट्वीट
अखिलेश यादव ने तीसरा ट्वीट 1 जून की शाम 4 बजकर 9 मिनट पर किया। जिसमें उन्होंने दिल्ली में हुए इंडिया गठबंधन की बैठक का एक वीडियो शेयर कर लिखा- 4 जून को मंगल के दिन मंगल होगा…! INDIA की टीम और PDA की रणनीति जीतने जा रही है।
चौथा ट्वीट
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए चौथा ट्वीट 1 जून की शाम 4 बजकर 58 मिनट पर किया। अपने इस ट्वीट में अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - भाजपाई राजतंत्र के प्रतीक ‘सेंगोल’ को फिर से स्थापित करना चाहते हैं, उसके विपरीत इंडिया गठबंधन लोकतंत्र के प्रतीक ‘संविधान’ को फिर से स्थापित करना चाहता है।‘संविधान’ लोकतंत्र की संजीवनी रहा है और हमेशा रहेगा। 
पांचवां ट्वीट
अखिलेश यादव ने पांचवां ट्वीट 2 जून सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर किया, जिसमें उन्होंने एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी को समझाते हुए मीडिया को भाजपाई मीडिया बताया है। छठा ट्वीट
अखिलेश यादव ने अपना छठा ट्वीट 2 जून सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर किया। ट्वीट कर अखिलेश ने लिखा Exit Poll का आधार EVM नहीं DM है। प्रशासन याद रखे जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता।

Also Read

फर्जी हैं यूपी की ये यूनिवर्सिटीज, एडमिशन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

8 Jul 2024 04:34 PM

नेशनल UP Fake University List : फर्जी हैं यूपी की ये यूनिवर्सिटीज, एडमिशन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

देशभर में कई ऐसी फर्जी यूनिवर्सिटी चलाई जा रही हैं, जो यूजीसी के मानकों के खिलाफ ऑपरेट हो रही हैं। उत्तर प्रदेश की किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहें है तो एक बार यूजीसी की वेबसाइट ugc.gov.in पर दर्ज फेक यूनिवर्सिटी लिस्ट 2024 जरूर देख लें। और पढ़ें