लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस की भाजपा को खरी-खरी... कहा यह मोदी के खिलाफ जनादेश है...

कांग्रेस की भाजपा को खरी-खरी... कहा यह मोदी के खिलाफ जनादेश है...
UPT | मीडिया से रूबरू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी।

Jun 04, 2024 18:44

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया...

Jun 04, 2024 18:44

New Delhi News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये चुनाव परिणाम 'जनता का परिणाम' है, यह आज देश की जनता ने सबित कर दिया है।

यह मोदी के खिलाफ जनादेश है
नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ये चुनाव परिणाम 'जनता का परिणाम' है, यह स्पष्ट है कि यह जनादेश नरेंद्र मोदी के खिलाफ है। यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'आज जो नतीजे आए, वह जनता और लोकतंत्र की जीत है। हम पहले से कह रहे थे कि यह लड़ाई मोदी बनाम जनता की है... इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है। सत्ताधारी दल भाजपा ने एक व्यक्ति के चेहरे पर वोट मांगा। आज यह स्पष्ट हो गया है कि यह जनादेश नरेंद्र मोदी के खिलाफ है, यह उनकी नैतिक हार है।'

मोदी, शाह ने संस्थाओं को धमकाया 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव INDIA गठबंधन सिर्फ एक राजनैतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ी, यह चुनाव हम भाजपा, हिंदुस्तान की संस्था, सीबीआई-ED, इन सबके खिलाफ लड़े, क्योंकि इन संस्थाओं को नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने डराया-धमकाया। लड़ाई संविधान को बचाने की थी। इंडिया गठबंधन के सरकार गठन की संभावनाओं के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, हम कल अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक करेंगे। ये सवाल वहां उठाए जाएंगे और उनका जवाब दिया जाएगा। हम अपने गठबंधन सहयोगियों से पूछे बिना कोई बयान नहीं देंगे।

Also Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, हरसंभव मदद पर जोर

2 Jul 2024 08:26 PM

नेशनल हाथरस कांड पर एक्शन में केंद्र-राज्य : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, हरसंभव मदद पर जोर

हाथरस की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। और पढ़ें