LPG Insurance Claim : सिलेंडर ब्लास्ट होने पर कैसे मिलेगा बीमे का पैसा, क्या है नियम, जानिए सब कुछ

सिलेंडर ब्लास्ट होने पर कैसे मिलेगा बीमे का पैसा, क्या है नियम, जानिए सब कुछ
UPT | Symbolic Photo

May 24, 2024 15:48

आजकल घर-घर में लोग एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करते हैं। एपलीजी सिलेंडर जितना हमारे काम को आसान करता है, यह उतना ही खतरनाक और जानलेवा भी है। भारत में रोजाना लाखों की संख्या में गैस सिलेंडरों...

May 24, 2024 15:48

UPT Desk : आजकल घर-घर में लोग एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करते हैं। एपलीजी सिलेंडर जितना हमारे काम को आसान करता है, यह उतना ही खतरनाक और जानलेवा भी है। भारत में रोजाना लाखों की संख्या में गैस सिलेंडरों की खपत होती है। भारत में कई कंपनियां हैं, जो गैस कनेक्शन मुहैया करवाती हैं। कनेक्शन लेने के बाद आपको 12 गैस सिलेंडर लेने की अनुमति होती है। गैस सिलेंडर काम को आसान तो बनाते हैं, लेकिन जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का भी सबब बन जाते हैं। गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों को इंश्योरेंस भी दिया जाता है। लेकिन, अक्सर लोग मामूली गलती और जागरूकता की कमी के कारण इंश्योरेंस के पात्र नहीं रहते हैं।

इन्हें नहीं मिलेगा इंश्योरेस
सिलेंडर का इस्तेमाल करते वक्त अगर ब्लास्ट यानी कोई हादसा हो जाता है, तो इंश्योरेंस दिया जाता है। लेकिन, यह इंश्योरेस तभी मिलता है, जब आपने उसी कंपनी के रेगुलेटर का इस्तेमाल किया हो। अगर, आपने इस दौरान किसी अन्य कंपनी का रेगुलेटर इस्तेमाल किया है, तो आपको इंश्योरेंस नहीं मिलेगा।

ऐसे कर सकते हैं क्लेम
  • गैस सिलेंडर से ब्लास्ट होता है, तो सबसे पहले आप फायर ब्रिगेड को फोन करें।
  • अपने स्थानीय थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाएं।
  • अपने गैस एजेंसी डीलर को इसकी सूचना दें।
  • गैस एजेंसी डीलर द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा।
  • ऊपर से एक टीम की ओर से सर्वे किया जाता है।
  • सर्वे के बाद नुकसान की भरपाई गैस एजेंसी की बीमा कंपनी द्वारा एक महीने के अंदर की जाएगी।
  • बड़ी घटना होने पर अधिकतम 30 लाख रुपये तक का लाभ बीमा कंपनी द्वारा दिया जाता है।

कौन देता है बीमा
रसोई गैस कनेक्शन लेने पर पेट्रोलियम कंपनियां ग्राहक को पर्सनल एक्सीडेंट कवर देती हैं। एलपीजी सिलेंडर से गैस लीकेज या ब्लास्ट के हादसे होने की स्थिति में आर्थिक मदद की जाती है। इस बीमा के लिए पेट्रोलियम कंपनियों की बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी रहती है।

40 से 50 लाख तक का मिलता है बीमा कवर
गैस सिलेंडर की वजह से होने वाली किसी भी दुर्घटना में जान-माल का नुकसान भी हो जाता है। गैस कनेक्शन के साथ ही आपको 40 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा मिलता है। इसमें सिलेंडर फटने से किसी इंसान की मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये तक का क्लेम कर सकते हैं। इस हादसे में ग्राहक की प्रॉपर्टी/घर को नुकसान पहुंचता है, तो प्रति एक्सीडेंट 2 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस क्लेम मिलता है। इसमें शर्त है कि सिलेंडर जिसके नाम पर है, सिर्फ उसी को इंश्योरेंस की राशि मिलती है। इसमें नॉमिनी बनाने का कोई प्रावधान नहीं है।

Also Read

मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, हथियारों का बड़ा जखीरा भी पकड़ा गया

4 Oct 2024 08:25 PM

नेशनल छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों ने चलाया बड़ा ऑपरेशन : मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, हथियारों का बड़ा जखीरा भी पकड़ा गया

छत्तीसगढ़ के बस्तर में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें 30 नक्सलियों को मार गिराया गया। यह एनकाउंटर नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर स्थित अभुजमाड़ के थुलथुली और नेंदुर गांवों के बीच घने जंगल में हुआ। और पढ़ें