सपा प्रमुख का दावा : यूपी में सभी सीटें हारेगी भाजपा, केजरीवाल बोले-सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे

यूपी में सभी सीटें हारेगी भाजपा, केजरीवाल बोले-सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे
UPT | अखिलेश यादव ने किया जीत का दावा

Jun 01, 2024 18:07

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर 'इंडिया' गठबंधन की बैठक के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में जीत का दावा किया।

Jun 01, 2024 18:07

New Delhi News : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान पूरा होने के बाद दिल्ली में  'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद बाहर आते ही उन्होंने 4 जून को चुनाव के नतीजे आने से पहले ही  'इंडिया' गठबंधन की जीत का दावा किया। मीडिया के साथ बातचीत में कहा -"उत्तर प्रदेश में भाजपा की सभी सीटें हार जाएंगी और इंडिया' गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा। बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी, सीबीआई, ईडी और आयकर का भूकंप आया था। ये सभी भूकंप खत्म हो जाएंगे।"
 

"देश में बेरोजगारी का भूचाल था, महंगाई का भूचाल था, जीएसटी का भूचाल था, इनकम टैक्स का का भूचाल था और ईडी का भूचाल था। लेकिन अब यह सब भूचाल खत्म हो जाएंगे।"-अखिलेश यादव , सपा प्रमुख 


बीजेपी को करीब 220 सीटें मिलेंगी : केजरीवाल 
वहीं दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हर जगह से फीडबैक लेने के बाद, हमारा मानना ​​है कि इंडिया ब्लॉक 295 से ज़्यादा सीटें जीतेगा, जबकि बीजेपी को करीब 220 सीटें मिलेंगी। वहीं, एनडीए को करीब 235 सीटें मिलेंगी। इंडिया ब्लॉक एक मज़बूत सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।"
 
ढाई घंटे तक चली  INDIA गठबंधन की बैठक
बता दें कि दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की करीब ढाई घंटे तक बैठक चली। खड़गे ने बताया कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। हमें मतगणना के दिन कैसी रणनीति रखनी है, इस पर भी सभी दलों के साथ बातचीत की है।

Also Read

UP समेत 4 राज्यों में छापेमारी, टेरर फंडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई

5 Oct 2024 11:44 AM

नेशनल एक्शन मोड में NIA : UP समेत 4 राज्यों में छापेमारी, टेरर फंडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में 22 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है।इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य टेरर फंडिंग मामलों में शामिल संदिग्धों का पता लगाना है। और पढ़ें