अखिलेश-डिंपल बने आकर्षण का केंद्र : दोनों एक साथ जीत हासिल कर पहुंचे संसद, यूपी के इतिहास में बना दूसरा ऐसा जोड़ा...

दोनों एक साथ जीत हासिल कर पहुंचे संसद, यूपी के इतिहास में बना दूसरा ऐसा जोड़ा...
UPT | अखिलेश-डिंपल बनें आकर्षण का केंद्र

Jun 25, 2024 17:42

पिछले दो दिनों से यह जोड़ा संसद में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लेकिन हम जो जानकारी आपको दे रहे हैं, शायद यह अभी आप तक नहीं पहुंची होगी...

Jun 25, 2024 17:42

New Delhi : अठारहवीं लोकसभा सज चुकी है। इस बार 51 फीसदी से ज्यादा यानि 281 सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार लोकसभा में पहुंचे हैं और भी कई खूबियां हैं। लेकिन, आज हम आपको एक खास जानकारी दे रहे हैं। यह खास जानकारी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती है। उत्तर प्रदेश के इतिहास में दूसरी मर्तबा और लोकसभा के इतिहास में तीसरी दफा यह नजारा देखने के लिए मिल रहा है। हम अखिलेश यादव और डिम्पल यादव की बात कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से यह जोड़ा संसद में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लेकिन हम जो जानकारी आपको दे रहे हैं, शायद यह अभी आप तक नहीं पहुंची होगी।

भारतीय संसद के इतिहास में यह तीसरा जोड़ा
भारतीय संसद के इतिहास में यह तीसरा जोड़ा है, जब पति-पत्नी एकसाथ लोकसभा में नजर आ रहे हैं। सदन में अखिलेश यादव जहां सबसे पहली पंक्ति में राहुल गांधी के साथ बैठ रहे हैं, वहीं डिंपल यादव दूसरी कतार में ठीक उनके पीछे बैठ रही हैं। ऐसी कई खूबसूरत तस्वीरें भी आई हैं, जिनमें दोनों एक साथ दिख रहे हैं।



2019 के चुनाव में छूटा था साथ
अखिलेश और डिंपल ने पिछला 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों एकसाथ प्रवेश नहीं कर पाए थे। दरअसल, अखिलेश यादव ने आजमगढ़ और डिंपल ने कन्नौज से चुनाव लड़ा था। अखिलेश तो आजमगढ़ से जीत गए थे लेकिन डिंपल कन्नौज से चुनाव हार गई थीं। अक्टूबर 2022 में मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ। उनकी मैनपुरी सीट पर उपचुनाव हुआ और डिंपल यादव वह चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच गई थीं। लेकिन उससे पहले अखिलेश विधानसभा पहुंच गए और उन्होंने लोकसभा छोड़ दी थी। इस बार अखिलेश कन्नौज और डिंपल यादव मैनपुरी से जीतकर एकसाथ लोकसभा पहुंच गए हैं।

संसद में पति-पत्नी की पहली जोड़ी
संसद में पति-पत्नी की पहली जोड़ी साल 1980 का लोकसभा चुनाव जीतकर आई थी। वह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और उनकी पत्नी गायत्री देवी थे। उस चुनाव से पहले चरण सिंह प्रधानमंत्री थे। इंदिरा गांधी ने चरण सिंह की सरकार गिराई थी। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की थी। लेकिन चरण सिंह उत्तर प्रदेश में बागपत और गायत्री देवी कैराना सीट से चुनाव जीते थे। चरण सिंह और गायत्री देवी तमाम राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में साथ-साथ शामिल होते थे। उनके ऐसे तमाम फोटो उपलब्ध हैं। संसद में दोनों के साथ वाला एकमात्र दुर्लभ फोटो हम आपको यहां दिखा रहे हैं। आपको बता दें कि चरण सिंह और गायत्री देवी के पोते जयंत चौधरी मोदी की तीसरी सरकार में मंत्री बनाए गए हैं।

यह जोड़ी भी पहुंची संसद
संसद में एकसाथ बैठने वाले पति-पत्नी की तीसरी जोड़ी बिहार बाहुबली सांसद पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीता रंजन की है। इन दोनों ने यह उपलब्धि 2 बार हासिल की है। पप्पू यादव और रंजीता रंजन साल 2004-2009 तक एकसाथ लोकसभा के सदस्य रहे थे। तब दोनों राष्ट्रीय जनता दल के सांसद थे। इसके बाद साल 2014-2019 तक दोनों फिर लोकसभा में एकसाथ रहे। तब दोनों अलग-अलग पार्टियों से सांसद थे। पप्पू यादव राष्ट्रीय जनता दल और रंजीता रंजन कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर लोक सभा पहुंची थीं।

अखिलेश-डिंपल और पप्पू-रंजीता का रिश्ता
इस बार पप्पू यादव पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। फ़िलहाल रंजीता रंजन राज्यसभा की सांसद हैं। कुल मिलाकर पति-पत्नी की यह जोड़ी भी संसद में नज़र आएंगी, लेकिन एक लोकसभा में तो दूसरा राज्य सभा में रहेगा। आपको आखिर एक और दिलचस्प जानकारी देते चलें, अखिलेश-डिंपल और पप्पू-रंजीता रिश्तेदार भी हैं। कैसे, यह जानकारी आप खुद जुटा लीजिए।

यह भी पढ़ें- नई संसद में पहले दिन अखिलेश : हाथ में 'संव‍िधान' और बगल में 'अयोध्या', लाल टोपी-गमछे के साथ पीडीए की झलक

Also Read

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय होगा

5 Jul 2024 06:46 PM

नेशनल नीट यूजी परीक्षा रद्द करने के पक्ष में नहीं सरकार : सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय होगा

देशभर में मेडिकल के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा नीट में कथित धांधली के आरोपों के बाद छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से इम्तिहान कराए जाएं। लेकिन केंद्र सरकार इसके पक्ष में नहीं है। और पढ़ें