Anant Radhika Pre Wedding Special : अंबानी परिवार में खुशियों का माहौल, प्री वेडिंग के आखिरी दिन दुल्हन राधिका के डांस ने बिखेरा जलवा

अंबानी परिवार में खुशियों का माहौल, प्री वेडिंग के आखिरी दिन दुल्हन राधिका के डांस ने बिखेरा जलवा
UPT | Anant Radhika Pre Wedding Special

Mar 04, 2024 12:38

बता दें अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, हस्ताक्षर सेरेमनी और महाआरती के साथ 3 मार्च को खत्म हुआ। इस दौरान कला और संगीत की शौक रखने वाली नीता अम्बानी ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दीं…

Mar 04, 2024 12:38

Short Highlights
  • अनंत और राधिका की शादी इस साल की ग्रैंड शादी
  • ऐसा था अंबानी परिवार का शानदार लुक 
  • महाआरती के साथ समाप्त हुआ कार्यक्रम 
  • होने वाली दुल्हन का रॉयल लुक बेहद शानदार 
Anant Radhika Pre Wedding Special : Anant Radhika Pre Wedding Special : अंबानी परिवार में इन दिनों खुशियों की लहर है। मुकेश अम्बानी के छोटे बेटे अपने बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट संग जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें अनंत और राधिका की शादी इस साल की ग्रैंड शादी होगी। हालाँकि 1 से 3 मार्च तक दोनों की प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में सेलिब्रेट किया। दोनों के फंक्शन में बालीवुड के सभी बड़े सितारों ने शिरकत किया। कार्यक्रम के अंत में हस्ताक्षर सेरेमनी और महा आरतीकी योजना बनाई गई थी, जहां हर किसी को भारतीय पोशाक पहने देखा गया। आरती के बाद, दुल्हन बनी राधिका मर्चेंट ने मंच पर धमाकेदार एंट्री की, जहां दूल्हा बने अनंत अंबानी उनका इंतजार कर रहे थे। वहीं 3 मार्च को  प्री-वेडिंग कार्यक्रम के समापन समारोह में अंबानी परिवार बेहद खुश नजर आया।

राधिका की एंट्री ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। उन्होंने पेस्टल लहंगा पहनकर शानदार एंट्री की और बैकग्राउंड में शादी के गाने बज रहे थे। बाद में, शाहरुख खान के प्रसिद्ध गीत 'शावा शावा' गाना प्ले किया गया जहां राधिका ने 'देखा तुझे पहली पहली बार वे' वाली पंक्ति पर थिरकती नजर आई और उनके पीछे उनके माता-पिता नीता अंबानी और मुकेश अंबानी खड़े थे। अपनी बहू राधिका की परफॉर्मेंस देखकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की आंखों में आंसू देखे जा सकते थे। 

ऐसा था अंबानी परिवार का शानदार लुक 
बता दें इस दौरान नीता अंबानी भी सफेद रंग की साड़ी बेहद हसीन दिखीं। वहीं मुकेश अंबानी भी सफेद शेरवानी में काफी जंच रहे थे। दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे थे। अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता की सादगी ने भी सबका दिल जीत लिया। वहीं होने वाले दूल्हे की बहन ईशा भी जश्न की रात काफी हसीन नजर आईं। पेस्टल रंग के लहंगे में राधिका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। वहीं होने वाले दूल्हे राजा भी काफी जंच रहे थे।

महाआरती के साथ समाप्त हुआ कार्यक्रम 
बता दें अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, हस्ताक्षर सेरेमनी और महाआरती के साथ 3 मार्च को खत्म हुआ। इस दौरान कला और संगीत की शौक रखने वाली नीता अम्बानी ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दीं। बता दें नीता अंबानी ने शक्ति और ताकत की अवतार मां अंबे को समर्पित एक पवित्र भजन, विश्वम्भरी स्तुति पर भावपूर्ण प्रदर्शन प्रस्तुत किया। वहीं महाआरती के बाद एकॉन, सुखबीर और हार्डी संधू ने अपने गानों पर सेलेब्स को थिरकने पर मजबूर किया। अंबानी परिवार की महिलाओं ने अपना शाही अंदाज दिखाया। वो सभी एक से बढ़कर एक खूबसूरत लहंगा और साड़ी पहने दिखाई दीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

होने वाली दुल्हन का रॉयल लुक बेहद शानदार 
बात करें अनंत के होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट की तो समारोह के तीसरे दिन राधिका ने मंच पर दुल्हन की तरह एंट्री ली उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस दौरान राधिका मर्चेंट बेज कलर की साड़ी में बेहद ख़ूबसूरत नजर आई। सिर पर प्यारा सा दुपट्टा, खुले बाल, गले में डायमंड की ज्वेलरी उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने का काम कर रही थी। जब राधिका ने समारोह में एंट्री ली, तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

19 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें