Anant Radhika Wedding Special : बेटे की शादी के दौरान नीता अम्बानी की दो इच्छाओं का खुलासा, बताया क्या है दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन की थीम ?

बेटे की शादी के दौरान नीता अम्बानी की दो इच्छाओं का खुलासा, बताया क्या है दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन की थीम ?
UPT | Anant Radhika Wedding Special

Mar 01, 2024 12:45

उन्होंने यह भी जिक्र किया कि कैसे वह अपनी विरासत का सम्मान करना चाहती थीं और जामनगर में एक पार्टी का आयोजन करना चाहती थीं...

Mar 01, 2024 12:45

Short Highlights
  • नीता अंबानी ने बताया क्या है दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन की थीम
  • नीता अंबानी ने बताई अपनी दो इच्छाएं 
  • शुरू हुई सेलेब्रिटीस की महफ़िल, यह सितारें पहुंचे जामनगर 
Anant Radhika Wedding Special : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपने बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालाँकि 1 से 3 मार्च तक कपल का प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में जारी है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां बेहद भव्य रुप से की गई हैं। जिसमें देश-विदेश की चर्चित हस्तियां पहुंच रही हैं। उत्सव की शुरुआत से पहले नीता अंबानी ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमे उन्होंने सेलिब्रेशन की मुख्य थीम का खुलासा किया है। साथ ही यह भी बताया की प्रीवेडिंग फंक्शन के लिए गुजरात का जामनगर ही क्यों चुना गया। बेटे को दूल्हा बनते हुए देख मां नीता अंबानी खुशी के मारे सातवें आसमान पर हैं। 

नीता अंबानी ने बताई अपनी दो इच्छाएं 
इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए अपनी दो खास इच्छाएं भी बताई। नीता ने बताया कि वह कला और संस्कृति से कितना प्यार करती थीं और उनमें कितनी रुचि थी। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि कैसे वह अपनी विरासत का सम्मान करना चाहती थीं और जामनगर में एक पार्टी का आयोजन करना चाहती थीं। इसके साथ ही जब उनके छोटे बेटे अनंत की शादी राधिका से होने जा रही है तो उनकी दो महत्वपूर्ण कामनाएं हैं। एक तो अपनी जड़ों को सेलिब्रेट करना। क्योंकि जामनगर हमारे दिलों में बसता है। हमारे लिए इसका विशेष महत्व है। मुकेश अंबानी और उनके पिता ने रिफाइनरी की शुरुआत यही से की। नीता का करियर भी यहां से शुरू हुआ। इस रेतीली धरा को हरी-भरी बनाया'।

अपनी दूसरी इच्छा बताते हुए नीता अंबानी कहती हैं, की मैं इस उत्सव के जरिए कला और संस्कृति को ट्रिब्यूट देना चाहती हूं। हमारे हैरिटेज और संस्कृति की झलक इसमें नजर आए। हमारे प्रतिभाशाली कलाकारों के जरिए निर्मित हस्तकला का कौशल नजर आए, उनकी कड़ी मेहनत ने इस संस्कृति को पहचान दिलाई है। नीता अंबानी ने आगे कहा, 'संस्कृति और परंपरा ये नींव है भारतीय सभ्यता की और इस प्राचीन और पवित्र भारतभूमि को मैं दिल से नमन करती हूं'। 

शुरू हुई सेलेब्रिटीस की महफ़िल, यह सितारें पहुंचे जामनगर 
इसके साथ ही अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शान बढ़ाने के लिए सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के सुपरस्टार्स भी इसमें नजर आने वाले हैं। बता दें जवान' फिल्म के निर्देशक एटली पुरे परिवार समेत जामनगर पहुंच चुके हैं। स्टारकिड्स के बीच लोकप्रिय सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी भी उत्सव में शरीक हो रहे हैं। साथ ही प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर भी अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचे। इस बीच रानी मुखर्जी भी अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंची हैं। इतना ही नहीं कपल की खुशियों में शामिल होने के लिए फिल्मों के बादशाह किंग खान यानि की शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ जामनगर पहुंच गए हैं। 

Also Read

हाथरस कांड में नया खुलासा, जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

7 Jul 2024 06:00 PM

लखनऊ यूपी@7 : हाथरस कांड में नया खुलासा, जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News : प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ कांड को लेकर चिट्ठी लिखी है। वहीं सरकार दूसरी तरफ रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाने और पारदर्शिता लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। लेकिन बारिश के मौसम में लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है क्यों... और पढ़ें