एंड्रॉयड यूजर्स को मिला 'नए फीचर्स' का अलर्ट : गूगल प्ले सर्विस ने भेजी नोटिफिकेशन, जानिए क्या हैं नए अपडेट्स

गूगल प्ले सर्विस ने भेजी नोटिफिकेशन, जानिए क्या हैं नए अपडेट्स
UPT | Symbolic Image

Oct 08, 2024 14:05

गूगल ने हाल ही में अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नई सुविधाओं की जानकारी देने वाली एक विशेष नोटिफिकेशन जारी की है। जिससे तकनीकी दुनिया में खलबली मच गई है। तकनीकी दिग्गज गूगल...

Oct 08, 2024 14:05

New Delhi News : गूगल ने हाल ही में अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नई सुविधाओं की जानकारी देने वाली एक विशेष नोटिफिकेशन जारी की है। जिससे तकनीकी दुनिया में खलबली मच गई है। तकनीकी दिग्गज गूगल अपने यूजर्स को लगातार नए फीचर्स और अपडेट्स से लैस करने के लिए मशहूर है और इस बार भी कंपनी ने उपयोगकर्ताओं को रोमांचित कर दिया है। खबर है कि हाल ही में कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के पास एक नई नोटिफिकेशन आई। जिसमें "Your Android Has New Features" का संदेश दिखाई दिया। यह नोटिफिकेशन गूगल प्ले सर्विस द्वारा भेजी गई थी। जिसमें एंड्रॉयड के नए फीचर्स की जानकारी दी गई थी।


नोटिफिकेशन का विस्तृत अनुभव
इस नोटिफिकेशन को खोलते ही यह फुल स्क्रीन पर ओपन हुई। जिसमें एंड्रॉयड डिवाइसेस में हाल ही में जुड़े कई नए फीचर्स की जानकारी स्लाइड्स के रूप में दी गई थी। हर स्लाइड में एक-एक फीचर का विस्तृत विवरण दिया गया और यूजर्स को इन स्लाइड्स को पढ़कर आगे बढ़ने का विकल्प दिया गया। इन स्लाइड्स के अंत में "Finish" पर क्लिक करने से यह नोटिफिकेशन बंद हो जाती है और यूजर्स के पास नया अपडेट पूरा हो जाता है।

ये भी पढ़े : इंस्टाग्राम हुआ डाउन, सैकड़ों यूजर्स ने की शिकायत

गूगल द्वारा जारी किए गए नए फीचर्स की झलक
गूगल प्ले सर्विस द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन में यूजर्स को एंड्रॉयड डिवाइस में मिलने वाले नए फीचर्स का उपयोग करने के तरीके और उनके फायदों की भी जानकारी दी गई। इस अपडेट में गूगल ने गूगल लेंस, सर्कल टू सर्च, गूगल फोटोज, ट्रांसलेशन फीचर, क्यूआर कोड स्कैनिंग, शॉर्ट वीडियो रिकॉर्डिंग, मैजिक एडिटर, गूगल वॉलेट, और बारकोड पास जैसे कई नए फीचर्स पेश किए हैं। जो एंड्रॉयड अनुभव को और भी समृद्ध बनाने का वादा करते हैं।

एंड्रॉयड डिवाइसों में नई संभावनाएं
तकनीकी रिपोर्ट्स के अनुसार पहले ये नोटिफिकेशन केवल गूगल के पिक्सल फोन तक ही सीमित था  लेकिन अब गूगल ने इसे अन्य एंड्रॉयड डिवाइसों तक पहुंचा दिया है। इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी अपने सभी यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए तैयार है। गूगल लेंस का उपयोग अब यूजर्स को अपने आसपास की वस्तुओं को स्कैन और पहचानने में मदद करेगा। वहीं सर्कल टू सर्च से वे किसी भी इमेज में खास हिस्से को सर्च कर सकते हैं। ट्रांसलेशन फीचर से भाषा की बाधाएं खत्म करने की कोशिश की गई है और गूगल फोटोज में कई नई एडिटिंग टूल्स जोड़े गए हैं।

Also Read

लेकिन जम्मू-कश्मीर में जब्त हो गई जमानत, 500 वोट भी नहीं पा सके प्रत्याशी

8 Oct 2024 09:27 PM

नेशनल हरियाणा में सपा ने बड़ा दिल दिखाया : लेकिन जम्मू-कश्मीर में जब्त हो गई जमानत, 500 वोट भी नहीं पा सके प्रत्याशी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में उत्तर प्रदेश की पार्टियां हाशिए पर हैं। बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाईं। और पढ़ें