दिल्ली में असम के सीएम : हिमंता बिस्वा ने कहा - भाजपा को 400 सीटें मिलीं तो कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी में मंदिर बनेंगे

हिमंता बिस्वा ने कहा - भाजपा को 400 सीटें मिलीं तो कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी में मंदिर बनेंगे
UPT | हिमंता बिस्वा सरमा

May 15, 2024 16:05

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में 400 सीटें मिलती हैं, तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि स्थल पर और वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बनाए जाएंगे।

May 15, 2024 16:05

New Delhi : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में 400 सीटें मिलती हैं, तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि स्थल पर और वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बनाए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पॉक) को भारत में शामिल करने का भी वादा भी किया। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा दिल्ली में बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा बयान
दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी के लिए चुनाव प्रचार करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "जब कांग्रेस हमसे पूछती है कि आपको 400 सीटें क्यों चाहिए? तो इसका जवाब है कि जब हमें 300 सीटें मिलीं तो हमने राम मंदिर बनवाया। और अब जब हमें 400 सीटें मिलेंगी तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनाया जाएगा और ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर बाबा विश्वनाथ का मंदिर भी बनेगा।" इसके साथ ही हिमंता ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भी भारत में शामिल करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल्द ही पीओके भारत का हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस के शासन में पीओके को लेकर संसद में कोई चर्चा नहीं हुई। पीएम मोदी के नेतृत्व में जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर हमारे देश का हिस्सा बनेगा।"

कांग्रेस पर साधा निशाना 
उन्होंने आगे कहा, "जब कांग्रेस की सरकार थी तो हमें बताया गया कि एक कश्मीर भारत में है और एक पाकिस्तान में। संसद में इस बात की चर्चा कभी नहीं हुई कि पीओके असल में हमारा है। अभी पीओके में हर दिन विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और पाकिस्तान में लोग भारत का तिरंगा झंडा लेकर पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।" असम के मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार आरक्षण को और अधिक मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी खुद पिछड़े वर्ग से आते हैं। भाजपा बीते 10 वर्षों से सत्ता में है और हमारी सरकार आरक्षण को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। कांग्रेस देश में एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है और वे कर्नाटक में इसकी शुरुआत कर चुके हैं।"
 

Also Read

अब भारत में लागू होगा सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम, जानें क्या होगी प्रक्रिया...

27 Jul 2024 09:46 AM

नेशनल काम की खबर : अब भारत में लागू होगा सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम, जानें क्या होगी प्रक्रिया...

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है जिससे भारतीय सड़क परिवहन क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने मौजूदा टोल सिस्टम को समाप्त करने और एक सैटेलाइट... और पढ़ें