केंद्र सरकार की वित्त मंत्रालय ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए तीन वर्ष की सावधि जमा और सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज में मामूली बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
बड़ी खबर : सुकन्या समृद्धि लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, नए साल से 0.20 ब्याज दर की बढ़ोतरी
Dec 29, 2023 20:39
Dec 29, 2023 20:39
पहले थी ये दरें
पहले की बात करें तो सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर आठ फीसदी थी. जबकि अब 0.20 ब्याज दर की बढ़ोतरी के साथ यह अब 8.2 फीसदी हो गई हैं। साथ ही तीन वर्षीय समावधि को बढ़ाकर 7.1 कर दिया गया है। पब्लिक प्रोविडेंड फंड (PPF) की बात करें तो उसके ब्याज में पिछले तीन वर्षों में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं।
अधिसूचना के मुताबिक जानिए नए साल से लागू होने वाली ब्याज दरें
आवधि | अक्तूबर-दिसंबर 2023 (पहले) |
जनवरी-मार्च 2024 (अब) |
---|---|---|
बचत जमा | 4.0 | 4.0 |
1 वर्ष का समय जमा | 6.9 | 6.9 |
2 वर्ष का समय जमा | 7.0 | 7.0 |
3 वर्ष का समय जमा | 7.0 | 7.1 |
5 वर्ष का समय जमा | 7.5 | 7.5 |
5 वर्ष की आवर्ती जमा | 6.7 | 6.7 |
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना | 8.2 | 8.2 |
मासिक आय खाता योजना | 7.4 | 7.4 |
राष्ट्रीय बचत पत्र | 7.7 | 7.7 |
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम | 7.1 | 7.1 |
किसान विकास पत्र | 7.5 (115 महीनों में समाप्त होगा) | 7.5 (115 महीनों में समाप्त होगा) |
सुकन्या समृद्धि खाता योजना | 8.0 | 8.2 |
यह खबर भी पढ़ें :- ULFA, भारत सरकार और असम के बीच त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हुए दस्तखत
Also Read
28 Sep 2024 04:37 PM
भारत एक ऐसा देश है जहां धर्म और आस्था की गहराई बहुत अधिक है। यहां विभिन्न धर्मों के पुजारी और भक्त अपनी आस्था के अनुसार पूजा-पाठ करते हैं। मंदिरों में भक्ति और श्रद्धा का भाव हमेशा... और पढ़ें