गूगल ने जानकारी दी कि यह लोन सुविधा जल्द ही गूगल एप पर उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त गूगल ने यह भी बताया कि तीन करोड़ से अधिक लोग गूगल पे एप के माध्यम से अपने सिबिल स्कोर की जांच करते हैं...
गूगल पे यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी : मिलेगा 50 लाख रुपये तक का कर्ज, गोल्ड लोन स्कीम भी जल्द होगी लॉन्च
Oct 04, 2024 21:05
Oct 04, 2024 21:05
गूगल फॉर इंडिया
गूगल ने अपने "गूगल फॉर इंडिया" इवेंट में एक इस स्कीम की घोषणा की, जो देश के करोड़ों उपयोगकर्ताओं के लिए फायदेमंद साबित होगी। गूगल ने बताया कि अब गूगल पे यूजर्स केवल एक क्लिक में घर बैठे 5 से 50 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा के लिए गूगल ने आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड (ABFL) के साथ साझेदारी की है।
सिबिल स्कोर की जांच करें
गूगल ने जानकारी दी कि यह लोन सुविधा जल्द ही गूगल एप पर उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, गूगल ने यह भी बताया कि तीन करोड़ से अधिक लोग गूगल पे एप के माध्यम से अपने सिबिल स्कोर की जांच करते हैं।
50 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन
इंस्टेंट पर्सनल लोन के साथ ही गूगल ने एप में गोल्ड लोन स्कीम की भी शुरुआत की है। इस योजना के तहत, उपयोगकर्ता बिना सिविल रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के 50 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए गूगल ने मुथूट फाइनेंस के साथ सहयोग किया है।
इस खबर को भी पढ़ें- यूपी पुलिस की बढ़ेगी ताकत : 5600 नाइन एमएम पिस्टल और 2000 राइफल से लैस होंगे जवान, अयोध्या के लिए खास तैयारी
भारत में 200 मिलियन ग्राहक
भारत में गूगल पे के लगभग 200 मिलियन सक्रिय ग्राहक हैं, जो लोकप्रिय यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का उपयोग करते हैं। यह एप लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये के 5.6 बिलियन मासिक लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, गूगल पे की पहुंच देश के 13,500 से अधिक पिन कोड तक है, जिसका मतलब है कि देश के 70 प्रतिशत क्षेत्र में गूगल पे का उपयोग हो रहा है।
इस खबर को भी पढ़ें- सीओ जियाउल हक हत्याकांड : सीबीआई कोर्ट में 10 आरोपी दोषी करार, राजा भैया को मिल चुकी है क्लीन चिट
Also Read
4 Oct 2024 08:25 PM
छत्तीसगढ़ के बस्तर में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें 30 नक्सलियों को मार गिराया गया। यह एनकाउंटर नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर स्थित अभुजमाड़ के थुलथुली और नेंदुर गांवों के बीच घने जंगल में हुआ। और पढ़ें