प्रियंका गांधी लड़ेंगी वायनाड से चुनाव : बृजभूषण ने कसा तंज, बोले- यूपी से लड़ने में डर, इसलिए सुरक्षित सीट चुनी

बृजभूषण ने कसा तंज, बोले- यूपी से लड़ने में डर, इसलिए सुरक्षित सीट चुनी
UPT | प्रियंका पर बृजभूषण ने कसा तंज

Oct 16, 2024 14:55

कांग्रेस की महासचिव और नेहरू-गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मंगलवार देर शाम पार्टी की तरफ से इस संबंध में घोषणा की गई।

Oct 16, 2024 14:55

Short Highlights
  • प्रियंका गांधी लड़ेंगी वायनाड से चुनाव
  • राहुल के कारण खाली हुई सीट
  • बृजभूषण शरण सिंह ने कहा तंज
New Delhi : कांग्रेस की महासचिव और नेहरू-गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मंगलवार देर शाम पार्टी की तरफ से इस संबंध में घोषणा की गई। वहीं प्रियंका के वायनाड से चुनाव लड़ने पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका को यूपी से लड़ने में डर लगता है।

प्रियंका के चुनाव जीतने का दावा
बृजभूषण सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि उन्होंने एक सुरक्षित स्थान का चयन किया है। प्रियंका गांधी ने बहुत देर कर दी। वह जहां से चुनाव लड़ रही है, वहां से सांसद बन जाएंगी। लेकिन इससे देश की राजनीति में कोई हलचल पैदा होने वाली नहीं है। क्योंकि बहुत दिनों से हम ये सब देख रहे है। उत्तर प्रदेश में बहुत प्रचार किया गया और अंत में राहुल गांधी चुनाव लड़े, लेकिन प्रियंका गांधी नहीं लड़ी। जबकि अमेठी और रायबरेली की जनता उनका इंतजार कर रही थी।



बृजभूषण बोले- यूपी से लड़ने में डर
बृजभूषण ने आगे कि अब कोई उनसे पूछे, तो वो कहेंगे कि रणनीति थी। लेकिन सच्चाई ये है कि डर के मारे नहीं लड़ीं। अब लड़ भी रही हैं, तो सुरक्षित सीट से लड़ रही हैं। वहां किसका वोट है, कौन-सा वोट है, ये सब जानते हैं। वो चुनाव लड़ेंगी और व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि नतीजा उनके अनुकूल होने की ज्यादा संभावना है। लेकिन देश की राजनीति में इससे कोई हलचल नहीं होने वाली है।

राहुल के कारण खाली हुई सीट
दरअसल राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से पर्चा भरा था और वह इन दोनों सीटों से ही जीते थे। इसके बाद कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल वायनाड की सीट छोड़ देंगे। तभी से राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि इस सीट से प्रियंका को उतारा जा सकता है। इन संभावनाओं को कांग्रेस के नेताओं ने गाहे-बगाहे बल भी दिया। लेकिन अब पार्टी की तरफ से आधिकारिक लिस्ट जारी होने के बाद इसकी पुष्टि भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- स्मारक घोटाला : सेवानिवृत्त IAS अफसर मोहिन्दर सिंह आज ईडी दफ्तर में तलब, अब तक जारी हो चुकी है तीन नोटिस

यह भी पढ़ें- UP Assembly By Eection : मिल्कीपुर को लेकर अपनी याचिका वापस लेने हाईकोर्ट पहुंचे गोरखनाथ बाबा, अखिलेश यादव ने किया तंज

Also Read

6 फसलों के लिए बढ़ाया MSP, सरसों में सबसे अधिक 300 रुपये तक की बढ़ोतरी

16 Oct 2024 04:08 PM

नेशनल मोदी सरकार ने किसानों को दी राहत : 6 फसलों के लिए बढ़ाया MSP, सरसों में सबसे अधिक 300 रुपये तक की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2025-26 के लिए 6 प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर मूल्य प्राप्त करने की संभावना बढ़ी है... और पढ़ें