राज्यसभा चुनाव 2024 : 15 करोड़ की संपत्ति, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी... जानिए कौन हैं दूसरी बार संसद पहुंचने वाले सुधांशु त्रिवेदी

15 करोड़ की संपत्ति, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी... जानिए कौन हैं दूसरी बार संसद पहुंचने वाले सुधांशु त्रिवेदी
UPT | जानिए कौन हैं दूसरी बार संसद पहुंचने वाले सुधांशु त्रिवेदी

Feb 27, 2024 15:05

भाजपा के तेजतर्रार नेताओं में शुमार सुधांशु त्रिवेदी दूसरी बार राज्यसभा जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अकूत संपत्ति के मालिक सुधांशु त्रिवेदी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

Feb 27, 2024 15:05

Short Highlights
  • दोबारा राज्यसभा जाएंगे सुधांशु त्रिवेदी
  • 15 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
  • सुधांशु के नाम क्रिमिनल केस दर्ज नहीं
New Delhi : 3 राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गए हैं। इसमें 10 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। इन 10 सीटों के लिए बीजेपी ने 8 और समाजवादी पार्टी ने 3 उम्मीदवारों का एलान किया है। उधर मतदान के बीच क्रॉस वोटिंग पर भी जमकर राजनीति हो रही है। भाजपा की तरफ से सुधांशु त्रिवेदी एकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। सुधांशु त्रिवेदी की गिनती भाजपा के तेजतर्रार नेताओं में होती है।

इंजीनियरिंग की डिग्री, गणित में दिलचस्पी
सुधांशु त्रिवेदी मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। अरुण जेटली के निधन के बाद खाली हुई सीट पर सुधांशु को ही राज्यसभा भेजा गया था। तब वह निर्विरोध चुनकर उच्च सदन पहुंचे थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने मैकेनिकन इंजीनियरिंग से पीएचडी की। उन्हें गणित में बेहद दिलचस्पी थी। सुधांशु कहते हैं कि अगर वह राजनीति में नहीं आते, तो इंजीनियरिंग कर रहे होते।

सबसे कम उम्र के सूचना सलाहकार
सुधांशु त्रिवेदी की पहचान सबसे कम उम्र में राजनीति में आने वाले नेता के तौर पर है। वह सबसे कम उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार बने थे। उन्हें 35 वर्ष की उम्र में ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राजनैतिक सलाहकार बना दिया गया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी सुधांशु त्रिवेदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तब वह पार्टी की मीडिया और कम्युनिकेशन की मुख्य टीम का हिस्सा थे। उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान का प्रभारी बनाया गया था।

15 करोड़ की संपत्ति के मालिक
सुधांशु त्रिवेदी 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने वित्त वर्ष 2018-19 के इनकम टैक्स रिटर्न में अपनी आय 74 लाख रुपये से ज्यादा बताई थी। अलग-अलग खातों में उनके और उनकी पत्ती के नाम करीब 5 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा इन दोनों के नाम 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के म्युचुअल फंड और 26 लाख रुपये से ज्यादा की पॉलिसी भी है। सुधांशु के नाम हरियाणा के गुरुग्राम में दो कॉमर्शियल बिल्डिंग है, जिसकी कीमत तकरीबन 3 करोड़ रुपये है।

कोई क्रिमिनल केस दर्ज नहीं
सुधांशु त्रिवेदी की तरफ से साल 2019 के राज्यसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, उनके नाम पर कोई भी क्रिमिनक केस दर्ज नहीं है। ताज्जुब की बात है कि सुधांशु के पास एक गाड़ी तक नहीं है। इसके अलावा उनके पास केवल एक कृषि भूमि है, जो सीतापुर जिले में स्थित है। इसकी कीमत 6 लाख रुपये है। उनके परिवार के लोगो के पास करीब 1 करोड़ रुपये की गोल्ज ज्वेलरी है। साथ ही उनकी पत्नी के पास एक डायमंड भी है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

8 Jul 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें