बसपा का चुनाव प्रचार : 26 अप्रैल को वाराणसी में दम भरेंगे आकाश आनंद, मतदाताओं को साधने की करेंगे कोशिश

26 अप्रैल को वाराणसी में दम भरेंगे आकाश आनंद, मतदाताओं को साधने की करेंगे कोशिश
UPT | Akash Anand

Apr 21, 2024 11:32

लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा की मुखिया मायावती और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद जमकर चुनाव प्रचार में लगे है। दोनों नेता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंच रहे हैं...

Apr 21, 2024 11:32

Lucknow News : लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा की मुखिया मायावती और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद जमकर चुनाव प्रचार में लगे है। दोनों नेता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में मायावती 21 अप्रैल को  अमरोहा-गाजियाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगी। और आगामी चुनाव के लिए आकाश आनंद भी तय हो गए हैं। जिनमें वह जमकर चुनाव प्रचार करेगा।

13 मई को होगी बड़ी जनसभा
पार्टी सूत्रों की मानें तो 13 मई को लखनऊ में बसपा की बड़ी जनसभा होगी। लखनऊ और मोहनलालगंज सीट से अलग अन्य लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के पक्ष में रैली आयोजित होगी। बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की जनसभाओं का भी समय तय हो गया है। 

आकाश आनंद की जनसभाएं 
24 अप्रैल को आकाश आनंद की 2 चुनावी जनसभाएं होंगी। पहली चुनावी सभा बस्ती मंडल सीटों के लिए होगी और दूसरी चुनावी सभा गोरखपुर मंडल के सभी लोकसभा सीटों के लिए होगी। इसके बाद 25 अप्रैल को भी 2 चुनावी सभाएं लगाई गईं हैं। पहली सभा में आजमगढ़ मंडल और दूसरी चुनावी जनसभा वाराणसी मंडल की सभी लोकसभा सीटों के लिए होगी। इससे अलग 26 अप्रैल को भी 2 चुनावी जनसभाएं होंगी। 28 अप्रैल को भी आकाश आनंद की दो चुनावी जनसभाएं होंगी। और 1 मई को भी आकाश आनंद की दो चुनावी जनसभाएं होंगी।

कौन हैं आकाश आनंद
आकाश आनंद मायावती का भतीजा है। उन्होंने 3 साल लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ से एमबीए की पढ़ाई की। भारत वापस आकर उन्होंने खुद का बिज़नेस शुरू किया और पिता का बिज़नेस भी संभाला। लेकिन, 2016 में आकाश आनंद ने राजनीति में आने का फैसला लिया। आकाश पिछले कई सालों से पार्टी में एक्टिव हैं। 

2019 में बने नेशनल कोऑर्डिनेटर
साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव हारने के बाद मायावती आकाश आनंद को जनता के सामने लायी थीं। साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने आकाश को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया था। इसी समय बसपा का सपा के साथ गठबंधन टूट गया था और आकाश आनंद को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर घोषित किया गया।

Also Read

सरकार इसलिए गिरी ताकि अयोध्या विवाद हल करने का श्रेय न मिले

8 Jul 2024 10:02 PM

नेशनल पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर बड़ा खुलासा : सरकार इसलिए गिरी ताकि अयोध्या विवाद हल करने का श्रेय न मिले

राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश 'चंद्रशेखर : दी लास्ट आयकन ऑफ आयडोलॉजिकल पॉलिटिक्स' के सह-लेखक हैं। उनका दावा है कि चंद्रशेखर अपने अल्पकालिक कार्यकाल में इस विवाद को बातचीत से हल करने के करीब पहुंच गए थे। और पढ़ें