सीएम योगी हरियाणा में स्टार प्रचारक : भाजपा ने लिस्ट जारी की, राजनाथ, बालियान समेत यूपी के इन नेताओं को मौका

भाजपा ने लिस्ट जारी की, राजनाथ, बालियान समेत यूपी के इन नेताओं को मौका
UPT | भाजपा ने लिस्ट जारी की।

Sep 12, 2024 23:58

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजिव बालियान, सुरेंद्र सिंह नागर, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी को शामिल किया गया है। 

Sep 12, 2024 23:58

New Delhi News : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के नाम शामिल हैं। 

यूपी के इन नेताओं के नाम भी लिस्ट में 
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजिव बालियान, सुरेंद्र सिंह नागर, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी को शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, बबीता फोगाट को भी स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल किया गया है। किरण चौधरी, धर्मबीर सिंह, नवीन जिंदल, अशोक तंवर, मनोज तिवारी, कुलदीप बिश्नोईृ, राम चंदर जांगड़ा का भी नाम लिस्ट में शामिल है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 8 अक्टूबर को मतों की गणना होगी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर राज्य का गठन हुआ था। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी राजनीतिक दल को 46 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। राज्य की 90 सीटों में से 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं।

हरियाणा में अब तक के इतिहास में भजन लाल सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने 11 साल और 10 महीने तक पद संभाला था। राज्य में पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी यानी जेजेपी ने 10 सीटें जीती थीं। भाजपा ने जेजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई थी।

Also Read

मां-बेटी से छिनैती करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, चोरी की बाइक बरामद

17 Sep 2024 07:40 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : मां-बेटी से छिनैती करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, चोरी की बाइक बरामद

सोमवार को स्टेशन रोड पर स्कूटी सवार मां बेटी से छिनैती का प्रयास किया था, छिनैती के प्रयास में हुई दुर्घटना से माँ बेटी घायल हुई थी। पुलिस ने... और पढ़ें