Rishikesh News : सीएम योगी की मां सावित्री देवी एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज, बीपी बढ़ने पर जिरियाट्रिक वार्ड में कराया गया था भर्ती

सीएम योगी की मां सावित्री देवी एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज, बीपी बढ़ने पर जिरियाट्रिक वार्ड में कराया गया था भर्ती
सोशल मीडिया | यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का हाल जानने पहुंचे थे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल।

May 16, 2024 18:30

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को वृद्धावस्था से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के बाद मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। अब उनका ब्लड प्रेशर अब सामान्य है। 

May 16, 2024 18:30

Rishikesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को गुरुवार को एम्स ऋषिकेश से छुट्टी दे दी गई है। एम्स अस्पताल के प्रशासन के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर अब सामान्य है। 

रूटीन टेस्ट के लिए भर्ती किया गया था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को वृद्धावस्था से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के बाद मंगलवार (14 मई) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था। वह संस्थान के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती थीं। एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा अधीक्षक (MS) डॉ. संजीव कुमार मित्तल ने बताया था कि जांच में सावित्री देवी (80 वर्ष) उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाई गईं। जिसके बाद उन्हें अन्य जरूरी रूटीन टेस्ट के लिए भर्ती कराया गया था। इस दौरान सीएम योगी की बहन शशि पयाल और दामाद पूरण पयाल भी मां के साथ एम्स में मौजूद थे। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का हाल जानने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे थे।

दो दिन चला इलाज
जिरियाट्रिक वार्ड (वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल वार्ड) में विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में उनका दो दिन इलाज चल रहा था। गुरुवार को जांच रिपोर्ट सामान्य पाए जाने पर उन्हें दो दिन बाद 16 मई को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य है। 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

8 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें