सीएम की महाराष्ट्र में रैली : योगी बोले- पाकिस्तान से प्यार है, तो वहां जाकर भीख मांगो

 योगी बोले- पाकिस्तान से प्यार है, तो वहां जाकर भीख मांगो
UPT | सीएम योगी की महाराष्ट्र में रैली

May 18, 2024 15:35

सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लिए यह चुनाव 'लूटने का एक माध्यम' है। हमारे लिए यह चुनाव जनता-जनार्दन की खुशहाली के लिए, भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने का एक संकल्प है। जो लोग कहते हैं कि मोदी जी ने क्या किया है। उनको सबसे पहले जवाब दीजिए- मोदी जी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारा है।

May 18, 2024 15:35

Mumbai news : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराष्ट्र के धुले में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 2014 से पहले सीमाएं असुरक्षित थीं, दुनिया में भारत के प्रति सम्मान का भाव समाप्त हो रहा था। लेकिन आज दुनिया में सम्मान बढ़ा है। आतंकवाद और नक्सलवाद पर नकेल कस दी गई है। अब तो जोर से कहीं पर पटाखा फट जाए ना तो सबसे पहले पाकिस्तान सफाई देता है कहता मेरा हाथ नहीं है। अब सीमा पार का आतंकवाद समाप्त। पाकिस्तान कहता है मेरा हाथ नहीं है बक्श दो। जो लोग पाकिस्तान के समर्थन में बात करते हैं इनको पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए जाए। 

पाक अधिकृत कश्मीर में लोग गेहूं के लिए लड़ रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को पिछले चार वर्ष से फ्री में राशन दे रहा है और मोदी जी ने कहा अगले पांच वर्ष तक देंगे और पाकिस्तान में लोग भूखों मर रहे हैं। पाक अधिकृत कश्मीर में किस प्रकार का नजारा है। अराजकता है, लोग एक किलो गेहूं के लिए लड़ रहे हैं, आटा के लिए लड़ रहे हैं, आपस में मारपीट कर रहे हैं, आगजनी हो रही है, तोड़फोड़ हो रही है और मैं तो कहूंगा इन पाकिस्तान परस्तों से जाएं पाकिस्तान में भीख मांगे।  जो लोग खाएंगे भारत के अंदर और जो गाएंगे पाकिस्तान का उनके लिए हिंदुस्तान में कोई ठिकाना नहीं होना चाहिए। 

10 साल में लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कहते हैं मोदी जी ने क्या किया है उनको सबसे पहला जवाब दीजिए कि जितनी पाकिस्तान की आबादी है उससे ज्यादा लोगों को मोदी जी ने 10 वर्ष में गरीबी रेखा से उभार करके खुशहाल जीवन जीने के लिए एक मार्ग प्रशस्त किया है। उनको बताइए पाकिस्तान की आबादी 23 करोड़ और मोदी जी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से उभारा है। यह है नया भारत, आयुष्मान भारत। 60 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये की सुविधा और मोदी जी ने कहा है कि 70 वर्ष से ऊपर के हर एक वृद्ध नागरिक को वृद्ध जन को 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष आयुष्मान भारत की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे, फ्री में उपलब्ध करवाएंगे। 50 करोड़ गरीबों के जनधन अकाउंट खोले, 12 करोड़ अन्नदाता किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बने हैं, एलपीजी का सिलेंडर जो कांग्रेस के समय में पैसा देकर भी नहीं मिलता था मोदी जी ने 10 करोड़ घरों को फ्री में उपलब्ध करवाने का काम किया है और चार करोड़ गरीबों के मकान बन गए हैं और बाकी जितने बचे हैं अगले पांच वर्ष में। मोदी जी ने कहा उन सबके लिए भी एक एक प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करवाने का काम करेंगे। 
  नितिन गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछाया
सीएम योगी ने कहा कि महाराष्ट्र का तो सौभाग्य है मोदी जी के नेतृत्व में नितिन गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर का ऐसा जाल बिछाया है कि दुनिया देखती रह जाती है। हाईवे वर्ल्ड क्लास हाईवे फोर लेन सिक्स लेन ए लेन 12 लेन की एक्सप्रेसवे बन रही है। हाईवे बन रहे हैं, एयरपोर्ट बन रहे हैं, आईआईटी, आईम एम्स, ट्रिपल आईटी, एनआईटी, वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी। हर घर नल की योजना और हर घर में नल होगा। नल में जल होगा, जल भी आरो का होगा। यह भी मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरे देश के अंदर लागू हो रहा है। 

सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कह रहे थे कि उनकी सरकार आएगी तो राम मंदिर को धुलवाएगी। अरे उत्तर प्रदेश की जनता तुम्हें उस लायक ही नहीं छोड़ेगी कि तुम श्री अयोध्या जी पहुंच पाओ। उत्तर प्रदेश में तो 6.5 करोड़ मुस्लिम आबादी है। आपने कभी सुना है कि पिछले 7 वर्षों में कोई दंगा हुआ। कोई दंगा नहीं हुआ है।

कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का मेनिफेस्टो 
यह कांग्रेस, महात्मा गांधी वाली कांग्रेस नहीं है, जिसको सरदार पटेल और लोकमान्य तिलक ने नेतृत्व दिया था। यह कांग्रेस, सोनिया-कांग्रेस है, राहुल-कांग्रेस है। अब इसका जो परिवर्तित रूप है यह अपने आप तो कुछ कर नहीं सकती। इसने किया भी नहीं है यह करना भी नहीं चाहती है लेकिन यह इसका जो घोषणा पत्र है अगर आप देखेंगे तो लगेगा कि यह मुस्लिम लीग का मेनिफेस्टो है, कांग्रेस का नहीं लगेगा। दूसरा इसने जो घोषणाएं की हैं यह कहती है दो तीन चीजें इतनी खतरनाक है। पहला यह अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ी जाति को मिलने वाले आरक्षण पर सेंध लगाना चाहती है और इसके लिए यह आपके आरक्षण के अधिकार को मुसलमानों को देना चाहती है। क्या अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के हिंदुओं को मिलने वाला आरक्षण आप कांग्रेस को देना चाहेंगे। कांग्रेस के माध्यम से मुसलमानों को देना चाहेंगे। क्या धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भी किया था। ये लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करना चाहते हैं। दूसरा कांग्रेस ने जब यूपीए की गवर्नमेंट थी तब जस्टिस रंगनाथ के अध्यक्षता में कमेटी  गठित की थी और उस कमेटी ने एक रिपोर्ट दी। उस रिपोर्ट में कहा गया कि पिछड़ी जाति को मिलने वाला आरक्षण में से 6 फीसद आरक्षण मुसलमानों को देना चाहिए। बीजेपी और एनडीए ने विरोध किया था। 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

19 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें