कांग्रेस को फिर लगा झटका : समाजवादी पार्टी ने इंडिया ब्लॉक से किया किनारा, अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी दोनों पार्टियां

समाजवादी पार्टी ने इंडिया ब्लॉक से किया किनारा, अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी दोनों पार्टियां
UPT | समाजवादी पार्टी ने इंडिया ब्लॉक से किया किनारा

Feb 20, 2024 14:01

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया है। दोनों राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत बंद हो गई है। उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर मामला बिगड़ा है।

Feb 20, 2024 14:01

Short Highlights
  • यूपी में नहीं होगा सपा-कांग्रेस का गठबंधन
  • सीट शेयरिंग पर नहीं बन पाई सहमति
  • कांग्रेस को 17 सीटें देना चाहती थी सपा
New Delhi : विपक्ष के गठबंधन 'इंडिया' को एक के बाद एक लगातार झटके लग रहे हैं। अब सूबे की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी सपा ने भी इंडिया ब्लॉक से किनारा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बन पाई। अब दोनों पार्टियां अकेले-अकेले चुनावी मैदान में नजर आएंगी।

कई दौर की बातचीत में नहीं निकला हल
दरअसल, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 20 सीटों से कम पर मानने के लिए तैयार नहीं हुई। समाजवादी पार्टी 17 सीट देने के लिए तैयार थी। कुल मिलाकर तीन सीटों पर मामला बिगड़ गया। समाजवादी पार्टी का कहना है कि जिन 3 सीटों पर कांग्रेस दावा कर रही है, वे उनकी जनाधार वाली सीट हैं, जिन्हें कांग्रेस के लिए छोड़ना संभव नहीं है। इसी गतिरोध के चलते समाजवादी पार्टी ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से भी किनारा किया है। दोनों पार्टियों के बीच पहले भी कई दौर की बातचीत हो चुकी है।

इन सीटों को लेकर मामला बिगड़ गया
मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने 20 सीट मांगी थीं। सपा 17 सीट दे रही थी। कांग्रेस ने सपा की जनाधार वाली सीटें मांगी थीं। बिजनौर, सीतापुर, देवरिया और अमरोहा पर मामला फंस गया। अब कांग्रेस और सपा के शीर्ष नेतृत्व ने दूरियां बना ली हैं। सहारनपुर और झांसी की सीट भी कांग्रेस ने मांगी थीं। मुरादाबाद मंडल में कांग्रेस को दो सीटें चाहिए थीं। राहुल की यात्रा के बीच यूपी में गठबंधन टूट गया है। अब समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी जल्द घोषित करेगी।

सपा ने कांग्रेस को इन 17 सीटों का दिया था ऑफर
1. अमेठी 
2. रायबरेली 
3. वाराणसी 
4. अमरोहा 
5. बागपत 
6. सहारनपुर 
7. गौतम बुद्ध नगर
8. ⁠गाजियाबाद 
9. बुलंदशहर 
10. फतेहपुर सीकरी 
11. हाथरस 
12. झांसी 
13. बाराबंकी 
14. कानपुर 
15. सीतापुर
16. कैसरगंज 
17. महाराजगंज

आज लखनऊ पहुंच रही है राहुल गांधी की यात्रा
दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत छोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार को लखनऊ पहुंच रही है। कांग्रेस ने न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी को न्योता भेजा था। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने कांग्रेस का यह न्योता स्वीकार कर लिया था। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया गया। अब सोमवार को यकायक समाजवादी पार्टी ने यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसके बाद अटकलें लग रही थीं कि उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन टूटने वाला है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय लोकदल ने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया है। रालोद के मुखिया जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के साथ जा चुके हैं।

Also Read

अखिलेश यादव अब नहीं उठाते फोन, राम मंदिर नहीं जाने की बताई वजह

5 Oct 2024 03:06 PM

नेशनल मायावती के बाद तेज प्रताप ने की शिकायत : अखिलेश यादव अब नहीं उठाते फोन, राम मंदिर नहीं जाने की बताई वजह

हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बारे में एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश अब उनका फोन नहीं उठाते, जो कि उनके लिए चिंता का विषय है... और पढ़ें