advertisements
advertisements

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज : अमेठी और रायबरेली पर हो सकता है फैसला, क्या राहुल-प्रियंका के नाम पर लगेगी मुहर

अमेठी और रायबरेली पर हो सकता है फैसला, क्या राहुल-प्रियंका के नाम पर लगेगी मुहर
UPT | राहुल गांधी और प्रियंका गांधी।

Apr 27, 2024 07:00

यूपी की सियासत में अमेठी और रायबरेली सीट सुर्खियों में है। इन दोनों सीटों पर आज दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी। उम्मीद है कि दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग जाएगी।

Apr 27, 2024 07:00

Short Highlights
  • उम्मीदवारों के नामों के अलावा कांग्रेस की बैठक में अन्य कई मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा
  • बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना हिस्सा लेंगी
Lucknow News : कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को होने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक के बाद कांग्रेस बचे हुए सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है। बता दें कि यूपी की सियासत में अमेठी और रायबरेली सीट सुर्खियों में है। इन दोनों सीटों पर आज दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी। उम्मीद है कि दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग जाएगी। दूसरी तरफ रायबरेली और अमेठी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर तैयारी पूरी कर ली है। वे बस प्रत्याशियों का इंतजार कर रहे हैं। चर्चा है कि अमेठी से एक बार फिर राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही है।

वायनाड सीट पर शुक्रवार को हो गया मतदान
हालांकि पार्टी की ओर से अधिकृत तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। राहुल गांधी की उम्मीदवारी वाले लोकसभा क्षेत्र केरल के वायनाड सीट पर मतदान भी शुक्रवार को हो गया है। इसी बीच शनिवार को कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुला ली है। इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना हिस्सा लेंगी। वह दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष दोनों लोकसभा क्षेत्रों में अब तक की गई तैयारी से संबंधित पूरी रिपोर्ट लेकर दिल्ली जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस बैठक में रायबरेली और अमेठी उम्मीदवार के नाम पर भी मुहर लग सकती है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत मिली 17 सीटों में से 15 पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में दो चरण का चुनाव भी पूरा हो चुका है।

कार्यकर्ताओं की तैयारी पूरी
लोकसभा क्षेत्र के मीडिया समन्वयक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी की ओर से बूथवार तैयारी पूरी कर ली गई है। कमेटियां गठित कर उसकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजी गई है। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों की बैठक भी हो रही है। हर जगह से राहुल गांधी को चुनाव मैदान में आने की मांग की जा रही है। यही स्थिति रायबरेली में भी है। उन्होंने कहा कि जनता दोनों सीटों पर कांग्रेस को वोट देने के लिए तैयार है। इस बार अलग तरह का रुझान दिख रहा है। लोगों में कांग्रेस के प्रति भरपूर उत्साह है।

अमेठी से 2019 में चुनाव हार गए थे राहुल गांधी
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी सीट से स्मृति ईरानी से हार गए थे। हालांकि उन्होंने वायनाड से भी चुनाव लड़ा था। इस कारण उनकी सांसदी बची रही। वहीं भाजपा ने अमेठी से एक बार फिर स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में एक बार फिर अगर राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच मुकाबला होता है तो मुकाबला कड़ा हो सकता है। हालांकि, भाजपा लगातार कहती रही है कि राहुल गांधी अब अमेठी छोड़कर वायनाड के सांसद हो गए हैं। उनका सरोकार अमेठी से खत्म हो गया है। हालांकि अमेठी गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रही है और कांग्रेस यहां हमेशा दावा पेश करती रही है।

रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी
वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी रायबरेली में प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतार सकती है। रायबरेली भी कांग्रेस की पारंपरिक सीट है। सोनिया गांधी 1999 से लगातार सोनिया गांधी यहां से सांसद रही है। हालांकि इस बार सोनिया गांधी राज्यसभा चली गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी प्रियंका गांधी को इस सीट से उतार सकती है।

कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
उम्मीदवारों के नामों के अलावा कांग्रेस की बैठक में अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। सैम पित्रोदा के हालिया बयान ने भाजपा को हमले का मौका दिया था। उस पर भी कांग्रेस के नेता चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा आगामी चुनावों के लिए भी पार्टी रणनीति पर विचार करेगी। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में पूरा हो रहा है। दो चरणों का चुनाव संपन्न हो गया है। अभी पांच और चरण बाकी है।
 

Also Read

अखिलेश के ट्वीट पर मायावती का पलटवार, इसके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

8 May 2024 07:41 PM

लखनऊ यूपी @7 बजे : अखिलेश के ट्वीट पर मायावती का पलटवार, इसके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News : मायवती ने अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए, कहा- 'बीएसपी में जो चल रहा है सपा उसकी चिंता न करे'। उधर लोकसभा चुनाव को लेकर रायबरेली में प्रियंका गांधी ने डेरा डाल दिया है, जहां जनसभा के दौरान बोलीं- 'मोदी ने देश की संपत्ति करोड़पति मित्रों को दी', साथ ही... और पढ़ें