कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट : दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुटी पार्टी, इन बड़े नेताओं के नाम शामिल

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुटी पार्टी, इन बड़े नेताओं के नाम शामिल
UPT | चुनाव में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Apr 07, 2024 14:00

कांग्रेस ने दूसरे चरण के चुनाव में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। शनिवार को जारी की गई लिस्ट में पार्टी के बड़े नेताओं का नाम टॉप पर हैं...

Apr 07, 2024 14:00

Short Highlights
  • कांग्रेस ने की 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
  • टॉप लिस्ट में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम
  • 18वीं लोकसभा के दूसरे चरण के लिए पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी
UP Politics : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी पूरे देश में चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में 18वीं लोकसभा के लिए पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने दूसरे चरण के चुनाव में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। शनिवार को जारी की गई लिस्ट में पार्टी के बड़े नेताओं का नाम टॉप पर हैं।

लिस्ट में शामिल नाम
इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का नाम टॉप पर है। स्टार प्रचारकों में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम है।

यह सभी करेंगे प्रचार
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, पूर्व सांसद राजबब्बर, पीएल पुनिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदीप माथुर, विवेक बंसल, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इमरान प्रतापगढ़ी, सुप्रिया श्रीनेत, संजय कपूर, वीरेन्द्र चौधरी, इमराम किदवई, बीपी सिंह, धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवल, तौकीर आलम, अलका लांबा, हाजी इकराम, ओमवती देवी, हरेन्द्र अग्रवाल, अफरोज अली खान, दीपक सिंह, इमरान मसूद, नदीम जावेद, राजकुमार रावत, योगेश दीक्षित, विदित चौधरी शामिल हैं।

इन आठ सीटों पर होगा मतदान
आपको बता दें यूपी में दूसरे चरण में 8 सीटों पर चुनाव होगें। 26 अप्रैल को अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में मतदान होगा। इसके लिए 28 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी और 4 अप्रैल तक नामांकन खत्म किया गया। पार्टियां इन सीटों के प्रचार में जुट गई हैं।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

8 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें