बड़ी खबर : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, मैनिफ़े᠎स्टो में तकदीर बदलने वाली गारंटी

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, मैनिफ़े᠎स्टो में तकदीर बदलने वाली गारंटी
UPT | कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

Apr 05, 2024 12:18

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय...

Apr 05, 2024 12:18

New Delhi News : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय में यह घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है।
 
5 'न्याय' और 25 'गारंटी'
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पांच 'न्याय' और 25 'गारंटी' का वादा किया है। कांग्रेस के अनुसार, घोषणापत्र में पार्टी के पांच न्याय - 'हिस्सेदारी न्याय', 'किसान न्याय', 'नारी न्याय', 'श्रमिक न्याय' और 'युवा न्याय'- को शामिल किया गया है।

घोषणा पत्र में रहेगा यह
आपको बता दें कि नारी न्याय के लिए कई योजनाओं को घोषणा पत्र में जोड़ा गया है। जैसे महालक्ष्मी योजना, आधी आबादी, पूरा हक और ⁠शक्ति का सम्मान योजना शामिल है। अधिकार मैत्री के जरिए महिलाओं को कानूनी हक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए हर पंचायत में एक अधिकार-सहेली होगी। सावित्री बाई फुले हॉस्टल, इसके तहत कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुनी हॉस्टल सुविधा का प्रावधान होगा। इसी तरह से स्वामीनाथन फॉर्मूले के तहत एमएसपी को कानूनी गारंटी देना, कर्ज माफी प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्थायी आयोग की स्थापना करना, बीमा भुगतान के अंतर्गत फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर होगा और किसानों की सलाह से नई आयात-निर्यात निति बनेगी। किसानी के लिए जरुरी हर चीज से जीएसटी हटेगा।

बेरोजगारों ले लिए यह कहा...
कांग्रेस के घोषणा पत्र में बेरोजगारों को लेकर कहा है, देश में यह समस्या लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी की बीमारी की चपेट में अब आईआईटी जैसे शीर्ष संस्थान भी आ गए हैं। देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान का ये हाल है, तो कल्पना कीजिए कि भाजपा ने पूरे देश की स्थिति क्या बना रखी है। कांग्रेस द्वारा युवाओं के लिए रोजगार का ठोस प्लान देश के समक्ष रखे लगभग एक महीना बीत चुका है, पर भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर अब तक सांस भी नहीं ली है।

Also Read

यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

16 Sep 2024 08:17 PM

नेशनल एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 : यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

कप्तान ने 19वें और 45वें मिनट मिनट में भारत के लिए गोल किया। उनके अलावा उत्तम सिंह (13वें मिनट) और जरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यैंग जिहुन (33वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। और पढ़ें