कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कटाक्ष : वोट के लिए हो रहा कैबिनेट विस्तार, मैदान छोड़कर भाग रहे हैं भाजपा के घोषित प्रत्याशी

वोट के लिए हो रहा कैबिनेट विस्तार, मैदान छोड़कर भाग रहे हैं भाजपा के घोषित प्रत्याशी
UPT | अजय राय की प्रेस कांफ्रेंस

Mar 05, 2024 14:12

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया। योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट विस्तार को उन्होंने भाजपा सरकार की मौकापरस्ती बताया।

Mar 05, 2024 14:12

Short Highlights
  • अब चौहान, राजभर और बिरादरियों का वोट चाहिए इसलिए अब कैबिनेट का विस्तार हो रहा
  • आसनसोल से लेकर बाराबंकी तक देखिए तो भाजपा के नेता भगोड़े हैं जो राजनीतिक संन्यास ले रहे हैं

 

Lucknow News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ओला वृष्टि पर कमरे में बैठकर कह दिया नुकसान की भरपाई हम करेंगे लेकिन ग्राउंड पर कोई नहीं गया। पूरी तरह से फर्जी बातें की जा रही हैं। मनरेगा के तहत काम करने वालों को 5 महीने से मानदेय नहीं मिला है, 6 करोड़ लोग पूरे प्रदेश में प्रभावित हैं। 

भगोड़े हैं भाजपा के नेता
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्रीमंडल विस्तार पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा-सरकार ने अपने हिसाब से तारीख तय की। राजभर दारा सिंह को पहले नहीं बनाया। अब चौहान, राजभर और बिरादरियों का वोट चाहिए इसलिए अब कैबिनेट का विस्तार हो रहा। भाजपा सरकार की यह मौकापरस्ती है। भाजपा के घोषित प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। आसनसोल से लेकर बाराबंकी तक लोगों को देखिए तो भाजपा के नेता भगोड़े हैं जो राजनीतिक संन्यास ले रहे हैं। अजय राय ने कहा कि राहुल जी की न्याय यात्रा में मुद्दा उठा तो पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष को हटाना पड़ा। सरकार आज पूरी तरह से बैकफुट पर है। 

Also Read

मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, हथियारों का बड़ा जखीरा भी पकड़ा गया

4 Oct 2024 08:25 PM

नेशनल छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों ने चलाया बड़ा ऑपरेशन : मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, हथियारों का बड़ा जखीरा भी पकड़ा गया

छत्तीसगढ़ के बस्तर में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें 30 नक्सलियों को मार गिराया गया। यह एनकाउंटर नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर स्थित अभुजमाड़ के थुलथुली और नेंदुर गांवों के बीच घने जंगल में हुआ। और पढ़ें