नीट पेपर लीक में खुल रही हैं नई परतें : संजीव मुखिया को माना जा रहा है मास्टरमाइंड, कौन है यह शख्स जिसकी EOU को तलाश

संजीव मुखिया को माना जा रहा है मास्टरमाइंड, कौन है यह शख्स जिसकी EOU को तलाश
UPT | नीट पेपर लीक में संजीव मुखिया की तालाश

Jun 21, 2024 21:07

नीट यूजी मामले में आए दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने अभी तक कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में अपराधियों से लेकर नेताओं के भी नाम सामने आ रहे हैं...

Jun 21, 2024 21:07

Short Highlights
  • नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया के नाम की चर्चा तेज
  • इओयू की टीम ने संजीव मुखिया के घर मारी रेड
  • तेजस्वी यादव के पीएस पर भी लागए जा रहे आरोप
News Delhi : नीट यूजी मामले में आए दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने अभी तक कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में अपराधियों से लेकर नेताओं के भी नाम सामने आ रहे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम पर इस घटना से संबंध होने का आरोप लगाया है। वहीं मामले में सिकंदर कुमार यादवेंदु को गिरफ्तार किया है। लेकिन इसके बाद एक और नाम चर्चा में आ गया है। खबरें आ रही हैं कि नीट पेपर लीक कांड से संजीव मुखिया का संबंध है। कई मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक संजीव मुखिया पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड है। आइये जानते हैं संजीव मुखिया की पूरी कहानी।

कौन है संजीव मुखिया
संजीव मुखिया नालंदा के नगरनौसा का रहने वाला है। वह बिहार के नालंदा उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। वर्ष 2016 में उत्तराखंड पुलिस द्वारा मुखिया को हिरासत में लिया गया था। इससे पहले वह सबौर कृषि महाविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हालांकि, एक परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद उनका स्थानांतरण नूरसराय स्थित नालंदा उद्यान कॉलेज में कर दिया गया। फिलहाल कॉलेज प्रशासन के अनुसार वह बिना किसी सूचना के अपने कार्यस्थल से गायब है।



पेपर लीक मामले से कैसे जुड़ा संजीव
दरअसल, संजीव मुखिया सॉल्वर गैंग का पुराना मेंबर रहा है। 2010 से कई पेपर लीक में इसका नाम आ चुका है। संजीव पहले बड़े शिक्षा माफिया के साथ काम करता था। लेकिन बाद में उसने खुद की गैंग बना ली और उस पर BPSC पेपर लीक का आरोप लगा। उत्तर प्रदेश भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में डॉ. शुभम मंडल का नाम सामने आया था। शुभम मंडल ने पेपर का बॉक्स तोड़ा था। शुभम मंडल भी संजीव की गैंग का है। यूपी सिपाही परीक्षा मामले में पुलिस ने रवि अत्री को गिरफ्तार किया है, वह भी संजीव मुखिया की गैंग से जुड़ा है।

बेटा भी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार
सामने आया है कि संजीव मुखिया का बेटा डॉक्टर शिव कुमार और यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड रवि अत्री एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं। बता दें कि संजीव का बेटा शिव कुमार BPSC परीक्षा पेपर लीक में जेल में है। जेल में रहते हुए भी उसने कई पेपर लीक करवाए हैं। संजीव मुखिया का बेटा भी सॉल्वर गैंग का एक्टिव मेंबर रहा है। संजीव मुखिया एक पुराना सेटर रहा है. वह पहले भी प्रश्न पत्र लिख मामले में जेल जा चुका है।

इस तरह बना संजीव से संजीव प्रधान
संजीव की पत्नी ममता देवी ने 2020 में लोक जन शक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन उनको सफलता नहीं मिल सकी। इससे पहले वह मुखिया भी रह चुकी हैं। संजीव का नाम उनकी पत्नी के मुखिया होने पर संजीव प्रधान नाम पड़ा था। संजीव मुखिया ने अंतरजातीय विवाह किया है। फिलहाल इकोनामिक ऑफेंस यूनिट यानी इओयू (EOU) संजीव मुखिया की तालाश में जुटी हुई है। नेट पेपर लीक मामले में इओयू की टीम शुक्रवार को नगरनौसा में संजीव मुखिया के घर पर रेड मारी है।

इन पर भी लग रहे हैं आरोप
वहीं नीट परीक्षा मामले में आरोपी अनुराग यादव ने अपना जुर्म कबूल किया है। अनुराग यादव सिकंदर कुमार यादवेंदु के साले का बेटा है। जांच में खुलासा हुआ है कि अनुराग के फूफा सिकंदर ने उसको परीक्षा की सेटिंग की जानकारी देते हुए राजस्थान से बुलाया था। परीक्षा के बाद पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव के पीएस के पेपर लीक मामले में होने की बात कही है।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

3 Jul 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें