यूपी के यात्रियों के लिए अच्छी खबर : दिवाली- छठ पर रेलवे चलाएगा 34 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

दिवाली- छठ पर रेलवे चलाएगा 34 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
UPT | ये एआई जेनेरेटेड फोटो है

Oct 25, 2024 15:31

भारतीय रेलवे हर साल इन खास मौकों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है। इस वर्ष भी दिवाली और छठ के अवसर पर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है...

Oct 25, 2024 15:31

National News : दिवाली और सूर्य उपासना का महापर्व छठ नजदीक है। ये दोनों त्योहार ऐसे हैं, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों में काम रहे उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े लोग अपने घर लौटते हैं। इस वजह से ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है और यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट पाना मुश्किल हो जाता है।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे हर साल इन खास मौकों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है। इस वर्ष भी दिवाली और छठ के अवसर पर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है, जिसमें 17 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों को भी शामिल किया गया है। पूर्व मध्य रेल की सीपीआरओ, सरस्वती चंद्र के अनुसार, लगभग 142 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।  इनमें से कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनें इस प्रकार हैं:



स्पेशल ट्रेनों की सूची

1- जम्मूतवी-हावड़ा पूजा स्पेशल (गाड़ी संख्या 04608) 
    प्रस्थान: 30.10.2024 और 04.11.2024, 20:20 बजे
   -वापसी: 01.11.2024 और 06.11.2024, 23:45 बजे

2- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या पूजा स्पेशल (गाड़ी संख्या 04680)
   प्रस्थान: 28.10.2024 और 02.11.2024, 18:40 बजे
   वापसी: 31.10.2024 और 05.11.2024, 06:00 बजे

3-अमृतसर-सहरसा पूजा स्पेशल (गाड़ी संख्या 04662)
   प्रस्थान: 29.10.2024 और 03.11.2024, 20:10 बजे
   वापसी: 31.10.2024 और 05.11.2024, 10:00 बजे

4-अंबाला-दरभंगा पूजा स्पेशल (गाड़ी संख्या 04520)
   प्रस्थान: 25.10.2024, 19:00 बजे
   वापसी: 26.10.2024, 21:30 बजे

5- कोयम्बटूर-बरौनी स्पेशल (गाड़ी संख्या 06055)
   परिचालन: 26.10.2024 से 16.11.2024 तक, प्रत्येक शनिवार को 11:50 बजे

6 -अंबाला-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल(गाड़ी संख्या 07315) 
  प्रस्थान: 04.11.2024, 17:20 बजे  
  गंतव्य: अगले दिन 16:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेंगी।  
  वापसी:  09.11.2024, 13:15 बजे मुजफ्फरपुर से  

7 - सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 06287)
   प्रस्थान: 24.10.2024, 21:15 बजे  
  गंतव्य: अगले दिन 19:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।  

8 - मौला अली (सिकंदराबाद)-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल (गाड़ी संख्या 07649)
  प्रस्थान: 28.10.2024 से 11.11.2024 तक, प्रत्येक सोमवार को 16:45 बजे  
 गंतव्य: बुधवार को 02:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।  
  वापसी: (गाड़ी संख्या 07650 )
 प्रस्थान: 30.10.2024 से 13.11.2024 तक, प्रत्येक बुधवार को 04:50 बजे मुजफ्फरपुर से  

9 -आसनसोल-नौतनवां स्पेशल(गाड़ी संख्या 03507)
   प्रस्थान: 02.11.2024, 16:05 बजे  
   गंतव्य: अगले दिन 07:35 बजे नौतनवा पहुंचेगी।  
  वापसी: 03.11.2024, 08:40 बजे  

10 -आसनसोल-कटिहार स्पेशल(गाड़ी संख्या 03501)  
 प्रस्थान: 03.11.2024, 14:30 बजे  
 गंतव्य: अगले दिन 01:30 बजे कटिहार पहुंचेगी।  
  वापसी: 04.11.2024, 04:15 बजे  

11 - आसनसोल-पटना स्पेशल (गाड़ी संख्या 03503 )
  प्रस्थान: 03.11.2024, 13:20 बजे  
  गंतव्य: 20:00 बजे पटना पहुंचेगी।  
 वापसी: 04.11.2024, 00:05 बजे  

अन्य स्पेशल ट्रेनें
इसके अलावा, अहमदाबाद-दानापुर, उधना-गया, वडोदरा-गया और दुर्ग-पटना सहित कई अन्य स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा। इन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से रेलवे यात्रियों को त्योहारों के दौरान सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। 

इस खबर को भी पढ़ें- अमरोहा में दहशत : स्कूल बस पर बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, 28 बच्चे बाल-बाल बचे

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला : आधार कार्ड उम्र निर्धारण के लिए वैध नहीं, स्कूल प्रमाणपत्र को माना सही आधार

Also Read

अखिलेश ने कहा- हिंसक होना हारने की निशानी, संजय सिंह भाजपा पर भड़के

25 Oct 2024 10:06 PM

नेशनल केजरीवाल पर हमले के बाद जुबानी जंग : अखिलेश ने कहा- हिंसक होना हारने की निशानी, संजय सिंह भाजपा पर भड़के

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं अखिलेश यादव ने भी बिना नाम लिए भाजपा पर आरोप लगाया है... और पढ़ें