हरियाणा में थककर बैठा हाथी : जनता को रास नहीं आई केतली, जानिए चुनाव में यूपी की पार्टियों का क्या हुआ हाल

जनता को रास नहीं आई केतली, जानिए चुनाव में यूपी की पार्टियों का क्या हुआ हाल
UPT | चुनाव में यूपी की पार्टियों का क्या हुआ हाल

Oct 08, 2024 19:40

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने 48 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है।

Oct 08, 2024 19:40

Short Highlights
  • हरियाणा चुनाव के नतीजे घोषित
  • हांफने लगा बसपा का गठबंधन
  • चंद्रशेखर की पार्टी भी पस्त
New Delhi : हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने 48 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। क्योंकि हरियाणा में अब तक कोई भी पार्टी लगातार तीन बार सत्ता में नहीं आ पाई है। वहीं कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। बसपा और आजाद समाज पार्टी भी कोई कमाल नहीं दिखा पाई। आइए जानते हैं कि यूपी की पार्टियों का हरियाणा में क्या हाल हुआ।

हांफने लगा बसपा का गठबंधन
बहुजन समाज पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल लोक दल से गठबंधन किया था। बसपा ने 37 और इनेलो ने 53 सीटों पर लड़ने का फैसला किया था। लेकिन ये गठबंधन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। इनेलो को 2 सीटों पर भले ही जीत मिल पाई, लेकिन बसपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई। इसके पहले 2019 में भी बसपा शून्य सीटों पर सिमट गई थी।



चंद्रशेखर की पार्टी भी पस्त
नए नवेले सांसद बने चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने भी हरियाणा में भाग्य आजमाने का फैसला किया था। इसके लिए आसपा ने जजपा के साथ गठबंधन किया था। लेकिन ये गठबंधन पूरी तरह फेल साबित हुआ। न तो आसपा एक भी सीट जीत पाई और न ही जजपा। जानकार मान रहे हैं कि चंद्रशेखर और मायावती के चुनाव में उतरने से कांग्रेस का गेम खराब हुआ और इसका सीधा फायदा भाजपा को मिला।

बसपा और आसपा का सीटवार हाल

नारायणगढ़- बसपा तीसरे स्थान पर रही
अंबाला सिटी- आसपा तीसरे और बसपा पांचवें स्थान पर रही
साधौरा- बसपा तीसरे और आसपा चौथे स्थान पर रही
जगाधरी- बसपा चौथे और आसपा पांचवें स्थान पर रही
रादौर- बसपा तीसरे और आसपा पांचवें स्थान पर रही
शाहबाद- बसपा तीसरे स्थान पर रही
थानेसर- बसपा चौथे स्थान पर रही
कैथल- बसपा तीसरे स्थान पर रही
पुंडरी- बसपा छठे स्थान पर रही
इंद्री- बसपा तीसरे स्थान पर रही
असंध- बसपा तीसरे स्थान पर रही
पानीपत ग्रामीण- बसपा पांचवे स्थान पर रही
पानीपत सिटी- बसपा पांचवे स्थान पर रही
गनौर- बसपा पांचवे स्थान पर रही
गोहाना- बसपा छठे स्थान पर रही
बरोदा- बसपा चौथे स्थान पर रही
सफीदों- बसपा पांचवे स्थान पर रही
हांसी- बसपा चौथे स्थान पर रही
नलवा-  बसपा चौथे स्थान पर रही
दादरी-  बसपा सातवें स्थान पर रही
तोशाम- बसपा पांचवे स्थान पर रही
बवानी खेड़ा- बसपा चौथे स्थान पर रही
मेहम- बसपा सातवें स्थान पर रही
कलानौर- बसपा चौथे स्थान पर रही
झज्जर- बसपा चौथे स्थान पर रही
अटेली- बसपा दूसरे स्थान पर रही
कोसली- बसपा पांचवे स्थान पर रही
रेवाड़ी- बसपा पांचवें और आसपा आठवें स्थान पर रही
बादशाहपुर- बसपा छठे स्थान पर रही
सोहना- बसपा पांचवें और आसपा सातवें स्थान पर रही
पलवल- आसपा तीसरे और बसपा चौथे स्थान पर रही
पृथला- बसपा पांचवे और आसपा बारहवें स्थान पर रही
बड़खल- बसपा तीसरे स्थान पर रही
तिगांव- बसपा सातवें स्थान पर रही
नीलोखेड़ी- आसपा आठवें स्थान पर रही
सोनीपत- आसपा सातवें स्थान पर रही
महेंद्रगढ़- आसपा नौवें स्थान पर रही
पुन्हाना- आसपा पांचवें स्थान पर रही
'
यह भी पढ़ें- खुशखबरी : आगरा फोर्ट से पाकिस्तान बॉर्डर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने दिवाली पर किया खास इंतजाम

यह भी पढ़ें- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बढ़ सकता टोल शुल्क : यूपीडा ने मांगे नए आवेदन, जानिए कितना बढ़ेगा रेट

Also Read

लेकिन जम्मू-कश्मीर में जब्त हो गई जमानत, 500 वोट भी नहीं पा सके प्रत्याशी

8 Oct 2024 09:27 PM

नेशनल हरियाणा में सपा ने बड़ा दिल दिखाया : लेकिन जम्मू-कश्मीर में जब्त हो गई जमानत, 500 वोट भी नहीं पा सके प्रत्याशी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में उत्तर प्रदेश की पार्टियां हाशिए पर हैं। बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाईं। और पढ़ें