कोलकाता रेप मामले पर हसीन जहां की प्रतिक्रिया : अपनी मर्जी से जिऊंगी, करो कितने जुल्म करोगे

अपनी मर्जी से जिऊंगी, करो कितने जुल्म करोगे
UPT | कोलकाता मामले पर हसीन जहां की प्रतिक्रिया

Aug 26, 2024 17:12

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और समाज में उनके अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस बीच, भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए...

Aug 26, 2024 17:12

Short Highlights
  • कोलकाता में हुई घटना ने देश भर को झकझोर दिया है
  • हसीन जहां ने कोलकाता मामले पर प्रतिक्रिया दी
  • हसीन जहां ने तस्वीर शेयर करते हुए कविता लिखी
New Delhi News : उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता दुष्कर्म मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि कोलकाता में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और समाज में उनके अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 

कविता के जरिए कही बड़ी बात 
दरअसल, हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक कविता लिखी, जिसमें उन्होंने महिलाओं के आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प को दर्शाया है। उनके शब्दों में, "घर से निकलूंगी, पढ़ूंगी, शिक्षित बनूंगी। अपने मन मर्जी के कपड़े पहनूंगी, रात को भी निकलूंगी। " 

हसीन जहां ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "अपनी मर्जी से जिऊंगी, करो कितने जुल्म करोगे। तब भी खुद का रास्ता खुद ही चुनूंगी, कदम पीछे नहीं आगे ही बढ़ाऊंगी। हारोगे तुम ही एक दिन, मैं जीत कर दिखाऊंगी।" अंत में उन्होंने लिखा है कि, "हम आर.जी.के.ए.आर. डॉक्टर के लिए न्याय चाहते हैं।" हसीन जहां की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश मान रहे हैं।

सीबीआई को मिले महत्वपूर्ण सुराग
आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुई इस घटना के बाद, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई के अधिकारियों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पर छापेमारी की, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों से मामले की जड़ तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार के मंत्री ने फुटपाथ पर करवाई शेविंग : नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दिखाई सादगी, नाई को दी आर्थिक मदद की उम्मीद

पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
सीबीआई ने संदीप घोष और कुछ निजी कंपनियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120 बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई के सात से अधिक अधिकारियों ने घोष से बेलियाघाटा स्थित उनके घर पर पूछताछ की। बता दें कि यह घटना कोलकाता में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के मामले से जुड़ी हुई है, जिसके बाद आरजी कर अस्पताल में जांच चल रही है।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

19 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें