Hindenburg Research Report : हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर अडानी ने दिया जवाब, कहा- उनका हमारे समूह के साथ कोई संबंध नहीं

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर अडानी ने दिया जवाब, कहा- उनका हमारे समूह के साथ कोई संबंध नहीं
UPT | अडानी

Aug 11, 2024 13:25

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की हालिया रिपोर्ट ने भारतीय कारोबारी जगत में हंगामा मचा दिया है। शनिवार देर शाम को आई इस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह ने अपनी पहली...

Aug 11, 2024 13:25

New Delhi News : अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की हालिया रिपोर्ट ने भारतीय कारोबारी जगत में हंगामा मचा दिया है। शनिवार देर शाम को आई इस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया रविवार को दी। अडानी समूह ने हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि रिपोर्ट में जिन आरोपों का उल्लेख किया गया है, उनका अडानी समूह के साथ कोई संबंध नहीं है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आरोप
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी समूह की विदेशी होल्डिंग्स और सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के साथ गुप्त वाणिज्यिक संबंध हैं। रिपोर्ट में विनोद अडानी और उनके करीबी सहयोगियों के विदेशी फंड में निवेश की बात भी कही गई है। हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया है कि अडानी समूह ने कंपनियों का जाल बुनकर फंड को इधर-उधर किया और इसके जरिए शेयरों के भाव बढ़ाने का प्रयास किया।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर अडानी की प्रतिक्रिया
अडानी समूह ने इन आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज किया है। समूह ने कहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में जिन व्यक्तियों या मामलों का उल्लेख किया गया है, उनसे उनके कंपनियों का कोई कमर्शियल कनेक्शन नहीं है। समूह ने अपनी पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि विदेशी होल्डिंग का स्ट्रक्चर पूरी तरह से स्पष्ट और नियमों के अनुरूप है।
 
पिछले साल शुरू हुआ था मामला
पिछले साल जनवरी में हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ अपनी पहली रिपोर्ट जारी की थी। उसमें हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के ऊपर शेयरों के भाव चढ़ाने समेत फंड के हेर-फेर जैसे गंभीर आरोप लगाया था। इसके साथ ही हिंडनबर्ग ने उसे कॉरपोरेट वर्ल्ड के इतिहास का सबसे बड़ा फ्रॉड करार दिया था। हिंडनबर्ग की उस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह की कंपनियों के मार्केट कैप में भारी गिरावट आई थी।

हिंडनबर्ग को मिला था कारण बताओ नोटिस
बाजार नियामक सेबी ने हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच शुरू की थी और इस जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एक समिति द्वारा की जा रही है। हालांकि, अब तक सेबी की जांच में हिंडनबर्ग के आरोपों को साबित करने के पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं। हाल ही में सेबी ने हिंडनबर्ग को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

सेबी प्रमुख की प्रतिक्रिया
सेबी के चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने भी आज सुबह एक संयुक्त बयान जारी किया है। उन्होंने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज किया और इसे चरित्रहत्या करने का प्रयास बताया। 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

20 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें