उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अफसर अभिषेक सिंह ने अक्टूबर 2023 में इस्तीफा दे दिया था। जिसके करीब पांच महीने बाद केंद्र सरकार से उनके इस्तीफें को मंजूरी मिलने के बाद...
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर : IAS अभिषेक सिंह का इस्तीफा मंजूर, लोकसभा चुनाव में आजमाएंगे किस्मत
Feb 29, 2024 12:51
Feb 29, 2024 12:51
जानिए आईएएस अभिषेक सिंह के बारे में
अभिषेक सिंह के पिता कृपा शंकर सिंह आईपीएस अफसर थे। अभिषेक सिंह अभिनय और मॉडलिंग का भी शौक रखते हैं। इसके साथ ही बता दें कि उन्होंने एक वेब सीरीज में भी काम किया है। अभिषेक सिंह ने साल 2013 में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत झांसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तौर पर की। साल 2022 में वह तब चर्चा में आए, जब उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया। तब उनकी एक फोटो काफी वायरल हुई थी, जिसमें वह सरकारी गाड़ी के सामने खड़े नजर आ रहे थे। फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- अहमदाबाद में ड्यूटी लगी है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने उनका आचरण उचित ना मानते हुए नवबंर 2022 में उन्हें ऑब्जर्वर की ड्यूटी से हटा दिया। उसके बाद फरवरी 2023 में अभिषेक सिंह को योगी सरकार ने सस्पेंड कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया था।
कहानी निकली फिल्मी
बता दें कि अभिषेक सिंह ने साल 2011 में यूपीएससी की परीक्षा क्लियर की। आईएएस अधिकारी बनने की उनकी कहानी फिल्म 'शादी में जरूर आना' के सत्तू से एकदम मेल खाती है। अभिषेक को प्यार में धोखा मिला तो कुछ बड़ा करने का जुनून सवार हो गया और वह आईएएस अफसर बन गए। ऐसा अभिषेक का कहना है कि दिल टूटने के बाद उन्होंने सुसाइड करने की सोची, लेकिन खुद को संभाला और यूपीएससी क्लियर किया। उसमें उन्होंने 94वीं रैंक हासिल की। यूपीएससी की तैयारी के दौरान उनकी मुलाकात दुर्गा शक्ति नागपाल से हुई और दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली। दुर्गा शक्ति नागपाल इस समय यूपी के बांदा जिले में डीएम हैं।
कैसे आईएएस से एक्टर बने अभिषेक सिंह
अभिषेक सिंह को एक्टिंग का काफी शौक था, इस लिए साल 2020 में उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। वह सिंगर B Prak के गाने 'दिल तोड़ के' में नजर आए। फिर जुबिन नौटियाल की एलबम 'तुझे भूलना तो चाहा' में भी काम किया। इसके बाद नेटफ्लिक्स की वेब सीरिज दिल्ली क्राइम के सीजन-2 में वह नजर आए। इसके अलावा, एक शॉर्ट मूवी 'चार पंद्रह' भी की। पिछले साल मार्च में उन्होंने गीतकार जानी और सिंगर हार्डी संधू के गाने 'याद आती है' में अपने जलवे बिखेरे। दो महीने पहले सनी लियोनी के साथ वह एक और सॉन्ग 'थर्ड पार्टी' में भी दिखाई दिए। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
अभिषेक सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
अभिषेक सिंह ने जौनपुर के रामभक्तों के लिए निषाद रथ यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। 7 फरवरी से बसें रामभक्तों को अयोध्या राम मंदिर लेकर गई थीं। इन बसों का नाम निषाद रथ रखा गया है। इससे पहले पिछले साल उन्होंने जौनपुर में गणेशोत्सव का आयोजन किया था। यह आयोजन काफी बड़े स्तर पर किया गया था। उसमें मुंबई से कई फिल्मी हस्तियां शामिल होने पहुंची थीं। तब भी इस बात की काफी चर्चा हुई थी कि वह लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है। जब उनसे इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। हाल ही में अभिषेक ने इंटरव्यू में बताया कि वह तो अभी आईएएस अफसर हैं और पद पर रहते हुए कोई दल ज्वाइन नहीं कर सकते हैं।
Also Read
19 Sep 2024 06:00 AM
Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें