दशहरे पर बदल गया यूपी का मौसम : बारिश के बन रहे आसार, पारा भी लुढ़का... क्या शुरू हो गई ठंड?

बारिश के बन रहे आसार, पारा भी लुढ़का... क्या शुरू हो गई ठंड?
UPT | दशहरे पर बदल गया यूपी का मौसम

Oct 12, 2024 14:50

दशहरे पर उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। जहां अभी तक मौसम के शुष्क रहने का आशंका जताई जा रही थी, वहीं अब मौसम विभाग ने दशहरे के दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की आशंका जताई है।

Oct 12, 2024 14:50

Short Highlights
  • दशहरे पर बदल गया यूपी का मौसम
  • बीती रात अचानक लुढ़का पारा
  • कई जिलों में बारिश की संभावना
National News : दशहरे पर उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। जहां अभी तक मौसम के शुष्क रहने का आशंका जताई जा रही थी, वहीं अब मौसम विभाग ने दशहरे के दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक दशहरे के दिन पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

इन जिलों में सबसे अधिक संभावना
बारिश की सबसे ज्यादा संभावना गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, ललितपुर और महोबा में है। हालांकि दशहरे यानी 12 अक्टूबर के अलावा अन्य किसी भी दिन पूरे यूपी में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां एक बात गौर करने वाली है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में दशहरे के दिन हर साल बारिश होती ही है।



बीती रात अचानक लुढ़का पारा
दिल्ली एनसीआर में बीती रात पारा अचानक से नीचे आ गया। नोएडा में 11 और 12 अक्टूबर की मध्य रात्रि पारा 20 डिग्री दर्ज किया गया। तकरीबन यही स्थिति गाजियाबाद की भी रही। यहां भी  11 और 12 अक्टूबर की मध्य रात्रि न्यूनतम पारा 20 डिग्री रहा। हालांकि दिल्ली में तापमान और भी नीचे आया। लोधी रोड में न्यूनतम पारा 18.4 डिग्री औऱ आया नगर में 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री रहा।

क्या ठंड देने लगा दस्तक?
अब सवाल ये है कि क्या ये सब कुछ ठंड की शुरुआत के संकेत हैं। दरअसल पहाड़ों की ढलानों से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं अगले कुछ दिनों तक तापमान को 1 से 2 डिग्री और नीचे ला सकती है। ऐसे में दिन में मौसम गर्म और रात में ठंडा रहेगा। सुबह और रात में हल्की ठंडी हवाएं भी महसूस की जाएंगी। लेकिन दोपहर में पहले की तरह ही गर्मी बरकरार रहेगी। वहीं बंगाल की खाड़ी से एक पोस्ट-मानसून सिस्टम दक्षिण भारत से लेकर कोंकण तट तक पहुंचेगा, जिससे दिल्ली एनसीआर का मौसम भी बदल जाएगा।

यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद ट्रेनों में सीटों की किल्लत : लखनऊ से दिल्ली-मुंबई लौटने वालों के लिए वेटिंग का संकट

यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ मंदिर : विजयदशमी से शास्त्र सम्मत प्रसादम होगा उपलब्ध, अमूल को सौंपी गई जिम्मेदारी

Also Read

पीएम मोदी ने अयोध्या की रामलीला को सराहा, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

12 Oct 2024 06:57 PM

लखनऊ यूपी@7 : पीएम मोदी ने अयोध्या की रामलीला को सराहा, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News : अयोध्या की विश्व प्रसिद्ध रामलीला को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं, अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) जाने से उन्हें रोके जाने पर एक बार फिर सवाल उठाए, वहीं महाकुंभ से पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में बड़ा विवाद खड़ा... और पढ़ें