एपल ने अपने नए आईओएस 18 के बीटा डेवलपर प्रीव्यू रिलीज के साथ भारतीय यूजर्स के लिए कुछ खास फीचर्स शामिल किए हैं। जिन्हें विशेष रूप से भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए डिजाइन...
iOS 18 : सिरी करेगी अब हिंदी में बात, भारतीय यूजर्स के लिए खास तरह से डिजाइन किए गए ये फीचर्स
![सिरी करेगी अब हिंदी में बात, भारतीय यूजर्स के लिए खास तरह से डिजाइन किए गए ये फीचर्स](https://image.uttarpradeshtimes.com/12-15-9353.jpg)
Jul 02, 2024 16:03
Jul 02, 2024 16:03
इंडियन फॉन्ट्स और भाषा इनपुट
iOS 18 में भारतीय यूजर्स को इंडियन फॉन्ट्स का विकल्प मिलेगा। जिससे वे अपने टेक्स्ट्स को अपनी भाषा में लिख सकेंगे। अब भारतीय यूजर्स सिरी के माध्यम से हिंदी, तमिल, बंगाली, गुजराती, मराठी, और अन्य भारतीय भाषाओं में अपने डिवाइस को कंट्रोल कर सकेंगे। यह सिरी का सबसे व्यापक समर्थन होगा जो कभी iOS में देखा गया है।
लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन की मिलेगी सुविधा
iOS 18 में लॉक स्क्रीन और कॉन्टेक्ट पोस्टर को 12 भाषाओं में कस्टमाइज किया जा सकेगा। इन भाषाओं में अरबी, अरबी इंडिक, बांग्ला, देवनागरी (हिंदी), गुजराती, गुरमुखी, कन्नड़, मलयालम, मैतेई, ओड़िया, और तेलुगू शामिल है। इसके अलावा iOS 18 में भारतीय अंग्रेजी में लाइव वॉयसमेल ट्रांस्क्रिप्शन की सुविधा भी मिलेगी। यह उन उपयोगकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है जो वॉयसमेल का प्रयोग करते हैं और अंग्रेजी में संदेश सुनने में अच्छी राहत पाते हैं। इसी के साथ लाइव कॉलर आईडी और स्मार्ट कॉल हिस्ट्री भी मिलेगी। iOS 18 में डुअल सिम के साथ सिम स्विच का री-डिजाइन जैसी सुविधा भी मिलेगी। ये सभी फीचर्स आपको अपने डिवाइस के कंट्रोल सेंटर से कस्टमाइज करने की सुविधा भी प्रदान करते हैं।
सिरी ने सीखी नई भाषाएं
सिरी को 9 भारतीय भाषाओं के साथ-साथ भारतीय अंग्रेजी के लिए अतिरिक्त मल्टी लैंग्वेज का सपोर्ट मिला है। इसके जरिए सिरी के उपयोगकर्ताओं को अंग्रेजी, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में कमांड देने की सुविधा देता है। अब यूजर्स सिरी के माध्यम से अलार्म और टाइमर सेट कर सकेंगे, एप्प्स को लॉन्च कर सकेंगे, म्यूजिक प्ले कर सकेंगे, और हिंदी में भी सवाल पूछ सकेंगे। इससे उपयोगकर्ताओं को अब अपनी पसंदीदा भाषा में सिरी का उपयोग करने में अधिक सुविधा होगी।
कीबोर्ड में होगा बदलाव
iPhone 12 और इसके बाद के मॉडल्स के लिए एक बड़ी खबर है कि अब उपयोगकर्ता अंग्रेजी के साथ दो भारतीय भाषाओं को सेट करने का विकल्प चुन सकते हैं। यह मल्टी लैंग्वेज कीबोर्ड iPhone के लिए उपलब्ध होगा। जिसका उपयोग मैसेज, नोट्स और अन्य एप्लिकेशन्स में किया जा सकेगा। इस कीबोर्ड को स्विच करने पर iPhone याद रखेगा कि पिछली सेटिंग्स किस प्रकार की थीं। यह बदलाव iOS 18 के साथ आएगा। जिसमें English + Hindi कीबोर्ड होगा और यह समर्थन सभी iPhone और iPad मॉडल्स को मिलेगा।
यूजर्स को मिलेगा अल्फाबेटिकल कीबोर्ड
आईफोन ने अब भारतीय भाषाओं के लिए एक नया अपडेट लॉन्च किया है। जिसमें 11 भारतीय भाषाओं के लिए अल्फाबेटिकल कीबोर्ड लेआउट का समर्थन शामिल है। इस अपडेट के माध्यम से यूजर्स अब सीधे भारतीय लिपियों में टाइप कर सकेंगे, जैसे कि बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू। इसे लेकर आईफोन ने उपयुक्त तकनीकी समर्थन प्रदान किया है ताकि उपयोगकर्ताओं को अपनी पसंदीदा भाषाओं में आसानी से टाइप करने में सहायता मिल सके।
ट्रांसलेट एप
iOS 18 के साथ ट्रांसलेट एप एडवांस हो गया है। अब आप आईफोन के ट्रांसलेट एप में हिंदी अनुवाद भी कर सकते हैं।
Also Read
![हाथरस कांड में नया खुलासा, जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें हाथरस कांड में नया खुलासा, जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें](https://image.uttarpradeshtimes.com/2024-07-07t174629629-85469.jpg)
7 Jul 2024 06:00 PM
UP Latest News : प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ कांड को लेकर चिट्ठी लिखी है। वहीं सरकार दूसरी तरफ रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाने और पारदर्शिता लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। लेकिन बारिश के मौसम में लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है क्यों... और पढ़ें