उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा : 8,265 केन्द्रों पर कल से एग्जाम देंगे 55.25 लाख स्टूडेंट्स, पढ़िए हर छोटी-बड़ी जानकारी

8,265 केन्द्रों पर कल से एग्जाम देंगे 55.25 लाख स्टूडेंट्स, पढ़िए हर छोटी-बड़ी जानकारी
UPT | Symbolic Image

Feb 21, 2024 16:28

22 फरवरी 2024 से वर्ष 2024 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षायें शुरू होंगी। यह परीक्षा रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में पूरी...

Feb 21, 2024 16:28

Lucknow News : कल यानी 22 फरवरी 2024 से वर्ष 2024 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षायें शुरू होंगी। यह परीक्षा रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में पूरी हो जाएगी। यह जानकारी बुधवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने दी। दीपक कुमार ने गुरुवार को दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि परीक्षा 9 मार्च, 2024 को समाप्त होंगी। वर्ष 2017 से पहले इन परीक्षाओं को सम्पन्न कराने में एक माह से भी अधिक समय लगता था। 

55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे
दीपक कुमार ने बताया, “बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 15,71184 छात्र तथा 1376127 छात्राएं परीक्षा देंगे। इस तरह हाईस्कूल में कुल 29,47,311 परीक्षार्थी हैं। इण्टरमीडिएट के 14,28,323 छात्र और 11,49,676 छात्राएं यानी कुल 25,77,997 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। कुल मिलकर 55,25,308 परीक्षार्थियों में से 53,60,745 संस्थागत और 1,64,563 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।” उन्होंने आगे कहा, “नकल पर प्रभावी रोकथाम के कारण वर्ष 2024 में 1,64,563 छात्र-छात्रा व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में पंजीकृत हुए हैं, जबकि 2017 में यह संख्या 3,53,106 थी। बाहरी प्रदेशों से वर्ष 2017 में पंजीकरण कराने वाले 1,50,209 परीक्षार्थी थे। इस वर्ष में वाह्य प्रदेशों या अन्य बोर्डों के परीक्षार्थियों की संख्या भी मात्र 4,905 रह गयी है।”

परीक्षा केंद्र घटे, इस साल और सख्त रहेगी सुरक्षा
दीपक कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार ने परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण उनकी धारण क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करते हुए और साफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन की है। वर्ष 2017 से पहले 12 हजार से अधिक केन्द्र बनते थे, किन्तु ऑनलाइन केन्द्र निर्धारण व्यवस्था से कम परीक्षा केन्द्र बने हैं। इस वर्ष की परीक्षा में 8,265 बने हैं। जिससे उनका पर्यवेक्षण और निरीक्षण सुगम हुआ है। बोर्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए विगत वर्षों में अपनाई गई प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया गया है। राज्य स्तर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ के साथ-साथ विद्या समीक्षा केन्द्र लखनऊ, परिषद मुख्यालय प्रयागराज और 5 क्षेत्रीय कार्यालयों में कमाण्ड कन्ट्रोल सेंटर स्थापित किये गये हैं। जिनसे प्रदेश के समस्त परीक्षा केन्द्रों और जनपद स्तरीय कन्ट्रोल एंड मानीटरिंग सेंटर की लाइव मॉनीटरिंग की जायेगी।

Also Read

बोले- लोकसभा में 37 सीटें जीती, 2027 में भाजपा होगा सफाया

28 Oct 2024 06:56 PM

नेशनल अवधेश प्रसाद ने मुंबई में खुली जीप में  किया प्रचार : बोले- लोकसभा में 37 सीटें जीती, 2027 में भाजपा होगा सफाया

इसी प्रचार के दौरान सपा सांसद ने कुछ बयान भी दिए । सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अपने बयान में कहा , "...लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ताकत दिख चुकी है... और पढ़ें