New Delhi News : लालकृष्ण आडवाणी की तबियत फिर बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया

लालकृष्ण आडवाणी की तबियत फिर बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया
UPT | लालकृष्ण आडवाणी।

Jul 03, 2024 23:00

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बुधवार को एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई। उन्‍हें देर शाम दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सप्ताह पहले यानी 26 जून को भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

Jul 03, 2024 23:00

New Delhi News : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बुधवार को एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई। उन्‍हें देर शाम दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सप्ताह पहले यानी 26 जून को भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनको एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन तबीयत फिर खराब होने के चलते उन्हें दिल्ली के अपोलो में भर्ती कराया गया है।

एक सप्ताह पहले भी खराब हुई थी तबीयत
हालांकि, अभी उनकी स्थिति स्टेबल बताई गई है। डॉक्‍टरों की टीम उन पर नजर रख रही है। 96 वर्षीय आडवाणी 27 जून को डिस्‍चार्ज होकर घर आए थे। तब डॉक्‍टरों ने बताया था क‍ि उनकी तबीयत में काफी सुधार हो गया है। एम्स के एमएस डॉ. संजय लालवानी ने तब बताया था क‍ि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर होने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई। यूरोलॉजी संबंधी कुछ दिक्‍कत की वजह से उन्‍हें भर्ती कराया गया था। जहां यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर्स ने उनको निगरानी में रखा। फिलहाल आडवाणी की हालत स्थिर है और वे ठीक हैं। लेकिन बुधवार देर रात उनकी तबीयत फ‍िर बिगड़ गई। अपोलो अस्पताल में डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। 

मार्च में मिला था भारत रत्न सम्मान
मार्च महीने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया था। कराची में 1927 में जन्मे आडवाणी का परिवार विभाजन के बाद 1947 में भारत आ गया था। आडवाणी (96 वर्ष) जून 2002 से मई 2004 तक उप-प्रधानमंत्री और अक्टूबर 1999 से मई 2004 तक केंद्रीय गृहमंत्री रहे। वह कई बार 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक भाजपा अध्यक्ष रहे। 

Also Read

मेटा एआई से डिजिटल वर्जन होगा तैयार, स्नैपचैट के फीचर भी मिलेंगे

6 Jul 2024 04:26 PM

नेशनल WhatsApp में एड्रॉयड यूजर्स बना सकेंगे अवतार : मेटा एआई से डिजिटल वर्जन होगा तैयार, स्नैपचैट के फीचर भी मिलेंगे

व्हाट्सएप ने एक नया फीचर लांच किया है। जिसके जरिए यूजर्स अपने निजी एआई अवतार बना सकेंगे। इस फीचर के तहत यूजर्स अपनी खुद की तस्वीरों, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स और मेटा के एआई... और पढ़ें