लोकसभा चुनाव 2024 : बीजेपी में शामिल हुई मनोज तिवारी की बेटी, कहा- नड्डा सर ने मुझमें जरूर कुछ देखा होगा...

बीजेपी में शामिल हुई मनोज तिवारी की बेटी, कहा- नड्डा सर ने मुझमें जरूर कुछ देखा होगा...
UPT | मनोज तिवारी, बेटी रीति तिवारी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

May 06, 2024 13:19

शनिवार को मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार का पहला दिन था। जिसमें रीति तिवारी भी शामिल हुई थी। जिसका वीडियो रीति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

May 06, 2024 13:19

New Delhi : पिता की दिखाई राह पर चलते हुए मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा वहां मौजूद रहे। अब रीति तिवारी राजनीति में सक्रिय रहेगी। बीजेपी ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी जल्दी राजनीति में आ जाऊंगी, शायद भगवान यही चाहते थे। मेरा राजनीति में शामिल होने का प्लान 10-15 साल बाद का था लेकिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा, तभी ये फैसला लिया गया है। मैं पूरी कोशिश करूंगी की अपने काम से किसी को नाराज ना करूं।  पहली बार चुनाव प्रचार में हुई शामिल
शनिवार को मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार का पहला दिन था। जिसमें रीति तिवारी भी शामिल हुई थी। जिसका वीडियो रीति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस दौरान वह काफी खुश दिख रही हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद ये उनका पहला चुनाव प्रचार है। इसके बाद रीति राजनीति में सक्रिय भूमिका निभांएगी। 
 
कौन है रीति तिवारी
रीति मनोज तिवारी की पहली पत्नी की बेटी है। मनोज तिवारी और रानी तिवारी शादी के 11 साल बाद 2011 में अलग हो गए थे। 2020 में मनोज तिवारी सुरभि के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे। सांसद और सुरभि के दो बच्चें हैं। रीति तिवारी एक एनजीओ में काम करती हैं। साथ ही वह एक गायिका और गीतकार भी हैं। 

मनोज तिवारी का राजनीति सफर
भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी 2009 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उस समय सपा ने उन्हें गोरखपुर से  लोकसभा का टिकट दिया था। उन्होंने अपने राजनीति करियर की पहला चुनाव सीएम योगी के खिलाफ लड़ा था। साल 2014 में, मनोज तिवारी भाजपा में शामिल हो गए और उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। जैसे ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार को हराया और सांसद बने। उत्तर पूर्वी दिल्ली पर उनका प्रभाव इतना मजबूत हो गया कि पांच साल बाद उन्होंने इस सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 3.66 लाख वोटों के अंतर से हराया। इस साल वह कांग्रेस के कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Also Read

10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

6 Oct 2024 11:53 AM

नेशनल NABARD Recruitment 2024 : 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। और पढ़ें