Mukhtar Ansari Death : मुख्तार का छोटा बेटा पढ़ेगा मौत का फातिहा, गाजीपुर के पारिवारिक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा

मुख्तार का छोटा बेटा पढ़ेगा मौत का फातिहा,  गाजीपुर के पारिवारिक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा
UPT | मुख्तार अंसारी ( फाइल फोटो)

Mar 29, 2024 12:33

माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के उसके पारिवारिक कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। छोटा बेटा उमर अंसारी अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहेगा।

Mar 29, 2024 12:33

Mukhtar Ansari Death : माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा के अस्पताल में गुरुवार रात मौत हो गई। मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहेगा। उसका बड़ा बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में है और मुख्तार की बीवी भी फरार है। सूत्रों के अनुसार रिश्ते में चाचा लगने वाले पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी जनाजे में शामिल हो सकते हैं। 

काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक होगा मुख्तार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के कब्रिस्तान में उसके पिता सुभान उल्लाह अंसारी के बगल में दफनाया जाएगा। मुख्तार अंसारी का पार्थिव शरीर बांदा से आने के बाद परिजनों की मौजूदगी में यहीं सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। परिवार का गाजीपुर जिले के काली बाग में पारिवारिक कब्रिस्तान है। वहीं पर मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी की जा रही है। यहीं पर उसके कई पुस्तों की कब्रे हैं। जिले में भारी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। 

बड़ा बेटा जेल में और बीवी फरार
मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में है। अब्बास अंसारी के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसके पैरोल पर बाहर लाने की तैयारी चल रही है। लिहाजा छोटा बेटा उमर अंसारी अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहेगा। मुख्तार की बीवी अफशा अंसारी भी फरार है। इसलिए उसके आने के आसार भी नहीं हैं। अफशा अंसारी के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं।

Also Read

अखिलेश यादव अब नहीं उठाते फोन, राम मंदिर नहीं जाने की बताई वजह

5 Oct 2024 03:06 PM

नेशनल मायावती के बाद तेज प्रताप ने की शिकायत : अखिलेश यादव अब नहीं उठाते फोन, राम मंदिर नहीं जाने की बताई वजह

हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बारे में एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश अब उनका फोन नहीं उठाते, जो कि उनके लिए चिंता का विषय है... और पढ़ें