निर्मला सीतारमण ने पेश किया Union Budget : लगातार सातवीं बार बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री, PM Modi की भरोसेमंद क्यों

लगातार सातवीं बार बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री, PM Modi की भरोसेमंद क्यों
UPT | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Jul 23, 2024 13:19

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार सातवां बजट है, जो एक नया रिकॉर्ड स्थापित करता है।

Jul 23, 2024 13:19

News Delhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार सातवां बजट है, जो एक नया रिकॉर्ड स्थापित करता है। बजट में सरकार की वार्षिक आय और व्यय का विवरण होता है। इसमें बताया जाता है कि सरकार धन कैसे जुटाएगी, कहाँ खर्च करेगी और कितना खर्च करेगी। फरवरी में प्रस्तुत किए गए अंतरिम बजट में 47.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक का खर्च अनुमानित था। उस समय, यह बताया गया था कि इस खर्च के लिए सरकार को करों और अन्य स्रोतों से 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी, जबकि शेष राशि के लिए सरकार को उधार लेना होगा।

बजट से पहले दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी बजट के संबंध में महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह बजट एक मजबूत और दूरदर्शी बजट होगा, जिसका मुख्य लक्ष्य भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रधानमंत्री ने आने वाले पांच वर्षों को देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले तीन वर्षों से देश लगातार 8 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर रहा है, जो विकास के पथ पर भारत की दृढ़ प्रगति को दर्शाता है।

 ये भी पढ़ें : क्या है बजट : संविधान में कहां किया गया इसका जिक्र, आखिर क्यों होता है हलवा समारोह, जानिए सभी महत्वपूर्ण बातें

प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे पर खारी उतरी निर्मला सीतारमण
प्रधानमंत्री मोदी के लिए सीतारमण एक भरोसेमंद साथी के रूप में उभरी हैं। उनकी क्षमता देश की अर्थव्यवस्था को चुनौतीपूर्ण समय में भी संभालने की रही है, जिसमें कोविड-19 महामारी के दौरान का समय भी शामिल है। उनके नेतृत्व में वित्त मंत्रालय ने कई महत्वपूर्ण आर्थिक सुधार किए हैं, जो देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

Also Read

यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

16 Sep 2024 08:17 PM

नेशनल एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 : यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

कप्तान ने 19वें और 45वें मिनट मिनट में भारत के लिए गोल किया। उनके अलावा उत्तम सिंह (13वें मिनट) और जरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यैंग जिहुन (33वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। और पढ़ें