पाकिस्तान को फिर भाए राहुल गांधी : पूर्व मंत्री बोले- 'उनमें नेहरू जैसे गुण', सोशल मीडिया पर भड़के लोग

पूर्व मंत्री बोले- 'उनमें नेहरू जैसे गुण', सोशल मीडिया पर भड़के लोग
UPT | पाकिस्तान को फिर भाए राहुल गांधी

May 04, 2024 14:35

पाकिस्तान के पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री और इमरान खान के बेहद खास माने जाने वाले चौधरी फवाद हुसैन ने राहुल गांधी की तारीफ कर दी है। फवाद चौधरी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स भड़क गए। पाकिस्तान के कांग्रेस को लेकर नरम रुख पर पार्टी पहले ही घिर चुकी है।

May 04, 2024 14:35

Short Highlights
  • पाकिस्तान को भाए राहुल गांधी
  • पूर्व मंत्री ने जमकर की तारीफ
  • सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
New Delhi : लोकसभा चुनाव 2024 में पाकिस्तान का मुद्दा एक बार फिर हॉट टॉपिक बन गया है। पीएम नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई बड़े नेता पाकिस्तान का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। पीएम मोदी ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान राहुल गांधी को पीएम बनते देखना चाहता है। वहीं इन सबके बीच अब पाकिस्तान के पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री और इमरान खान के बेहद खास माने जाने वाले चौधरी फवाद हुसैन ने राहुल गांधी की तारीफ कर दी है।

राहुल पर क्या बोले फवाद हुसैन?
फवाद हुसैन में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- 'राहुल गांधी में भी उनके नाना जवाहरलाल नेहरू की तरह सोशलिस्ट नेता के गुण हैं। बंटवारे के 75 साल बाद भी भारत और पाकिस्तान की समस्याएं एक जैसी हैं। राहुल साहिब ने पिछले रात अपने भाषण में कहा था कि भारत की 70 फीसदी संपत्ति 30 या 50 परिवारों के पास है। पाकिस्तान में भी ऐसा ही है, जहां केवल पाक बिजनेस काउंसिल नाम के एक बिजनेस क्लब और कुछ रियल एस्टेट सेठों के पास पाकिस्तान की संपत्ति का 75% हिस्सा है।'
 
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
फवाद चौधरी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स भड़क गए। राधिका चौधरी नाम की एक यूजर ने लिखा- 'बहुत अच्छे फवाद। तुम्हें राहुल गांधी के समर्थन में कुछ और ट्वीट करने हैं। नरेंद्र मोदी का काम आसान हो जाएगा।' इस पर फवाद ने जवाब दिया- 'आपकी समस्या ये है कि आप भारतीय वोटरों की बु्द्धिमता को कम आंक रहे हैं। क्या आपको लगता है कि वह इतने मूर्ख हैं कि भाजपा किसी मुद्दे को ट्विस्ट कर देगी और वह मान लेंगे। भारतीय वोटर आपकी सोच से कहीं ज्यादा समझदार हैं।'

पहले भी घिर चुकी हैं कांग्रेस
पाकिस्तान के कांग्रेस को लेकर नरम रुख पर पार्टी पहले ही घिर चुकी है। इसके पहले फवाद हुसैन ने राहुल के भाषण की एक क्लिप शेयर कर लिखा था- राहुल ऑन फायर। इस पर भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कांग्रेस को घेर लिया था। उन्होंने लिखा- 'इमरान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे फवाद हुसैन राहुल गांधी का प्रचार कर रहे हैं। क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ने जा रही है? पाकिस्तान के साथ कांग्रेस का गठबंधन इससे अधिक स्पष्ट नहीं हो सकता।'

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

6 Oct 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें