पेरिस ओलंपिक का धमाकेदार आगाज : सिंधू और शरत ने की भारतीय दल की अगुआई, यूपी के ये एथलीट शामिल

सिंधू और शरत ने की भारतीय दल की अगुआई, यूपी के ये एथलीट शामिल
UPT | BIG BREAKING

Jul 27, 2024 01:14

पेरिस ओलंपिक में यूपी से 9 एथलीट हिस्सा लेने गए हैं। ओलंपिक की भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरुआत हो गई।

Jul 27, 2024 01:14

New Delhi : पेरिस ओलंपिक की भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरुआत हो गई। इस दौरान भारतीय ध्वजवाहक पीवी सिंधू और अचंता शरत कमल ने भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया। सिंधू और शरत की अगुआई में भारतीय एथलीट बोड परेड के दौरान सीन नदी पर मौजूद दर्शकों का अभिवादन करते दिखे। 
ओलंपिक में यूपी की उम्मीदें
ओलंपिक में यूपी से 9 एथलीट हिस्सा लेने गए हैं। मेरठ में जन्मीं अन्नू रानी भाला फेंक में भारत की टॉप एथलीट हैं।  10 साल की उम्र में हॉकी खेलना शुरू करने वाले गाजीपुर के राजकुमार पाल से भी यूपी को उम्मीदें हैं। झांसी के शुभंकर शर्मा भी इस दल में शामिल भारतीय पेशेवर गोल्फर हैं। वहीं मेरठ में जन्मीं पारुल चौधरी 5000 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेंगी। सोनभद्र के रामबाबू से पैदल चाल स्पर्द्धा में पदक लाने की उम्मीदें हैं। वाराणसी के ललित उपाध्याय भी हॉकी खेलते नजर आएंगे। मेरठ की  रिदम सांगवान शूटिंग में अपना जलवा बिखेरती दिखेंगी। इसके अलावा यूपी के ही विकास सिंह पैदल चाल और प्रियंका गोस्वामी रेस वॉक में नजर आएंगी।

मेरठ की अन्नू रानी दिखाएंगी दम
28 अगस्त 1992 को मेरठ में जन्मीं अन्नू, भाला फेंक में भारत की टॉप एथलीट हैं। उन्होंने कई बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है और वर्तमान रिकॉर्ड 62.34 मीटर भी उन्हीं के नाम है। अन्नू ने इतिहास रचते हुए 60 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंकने वाली पहली भारतीय महिला बनने का गौरव हासिल किया। उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें विश्व चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचाया है। पेरिस ओलंपिक में उत्तर प्रदेश के सात एथलीटों में शामिल अन्नू, अपने प्रदर्शन से न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करने की उम्मीद जगा रही हैं।

नाम रोशन करेगी मेरठ की पारुल
15 अप्रैल 1995 को मेरठ में जन्मीं पारुल, 5000 मीटर की दौड़ में भारत की टॉप एथलीट हैं। उन्होंने कई बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है। पेरिस ओलंपिक में उत्तर प्रदेश के सात एथलीटों में शामिल पारुल चौधरी, अपने प्रदर्शन से न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करने की उम्मीद जगा रही हैं। 

निशानेबाजी में रिदम सांगवान
उत्तर प्रदेश के मेरठ की रिदम सांगवान पेरिस 2024 ओलंपिक में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। जिले के कलिना गांव की रहने वाली रिदम सांगवान भारतीय शूटिंग के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। अपने करियर की तेज़ी से बढ़ती यात्रा में, उन्होंने अब तक चार विश्व चैंपियनशिप खिताब और चार ISSF विश्व कप स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं।

मुजफ्फरनगर की प्रियंका से आस
उत्तर प्रदेश की बेटी प्रियंका गोस्वामी पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है। यूपी के मुजफ्फरनगर में जन्मी प्रियंका गोस्वामी के पिता किसान हैं। बचपन से खेलों में रुची और कड़ी मेहनत के कारण सफलता आज उनके कदम चूम रही है। प्रियंका ने 2012 में जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 5000 मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक जीतकर अपना पहला राष्ट्रीय पदक हासिल किया।

युवा गोल्फर शुभंकर करेंगे कमाल
उत्तर प्रदेश के शुभंकर शर्मा ने ओलंपिक में पहुंचकर प्रदेश का नहीं बल्कि देश का भी नाम करने जा रहे हैं। 28 साल के शुभंकर शर्मा एक भारतीय पेशेवर गोल्फऱ हैं। दिसंबर 2017 में, उन्होंने जोबर्ग ओपन में अपनी पहली टूर जीत दर्ज की। 16 साल की उम्र में वह प्रोफेशनल बन गए। शुभंकर एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, 2018 में एशिया में नंबर 1 खिलाड़ी थे। अब वह पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।

एथलीट विकास सिंह पेश करेंगे चुनौती
उत्तर प्रदेश के विकास सिंह पेरिस में होने वाले ओलंपिक में भारत की तरफ से खेलेंगें। 20 किमी पैदल चाल एथलीट विकास सिंह से प्रदेश के अलावा पूरे भारत को उम्मीदें हैं। गरीब परिवार में जन्मे विकास सिंह काम की तलाश में यूपी में शिफ्ट हो गए। अपनी पॉकेट मनी कमाने के लिए विकास ने अपने चाचा की दुकान पर काम करना पड़ता था। उस समय उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वह खेलों में इतना अच्छा प्रदर्शन करेंगे। एक दोस्त का सलाह ने उनकी पूरी जिदंगी बदल दी।

पैदल चाल में रामबाबू
सोनभद्र के राम बाबू ने स्लोवाकिया में डुडिंस्का 50 मीट में 1:20:00 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर पेरिस ओलंपिक के लिए पुरुष 20 किमी रेस क्वालीफिकेशन मानक हासिल किया। वह पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेंगे। रामबाबू ने एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 35 किमी पैदल चाल में भारत को कांस्य पदक दिलाया। 

हॉकी टीम में वाराणसी के ललित
1 दिसंबर 1993 को वाराणसी में जन्मे ललित उपाध्याय वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी हैं। एक वक्त ऐसा भी था कि ललित के पास हॉकी खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे। उनके पिता एक साधारण सी प्राइवेट नौकरी करते थे। लेकिन आज वाराणसी के इस लाल ने अपनी काबिलियत के दम पर वह मुकाम हासिल कर दिखाया, जिससे दूसरे भी प्रेरणा ले रहे हैं।

गाजीपुर के राजकुमार भी हॉकी टीम में
गाजीपुर के राजकुमार पाल का चयन पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के लिए हुआ है। उन्होंने 10 साल की उम्र में हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। राजकुमार का बचपन काफी संघर्षों में बीता है। 12 साल की उम्र में ही उनके पिता का देहांत हो गया था। राजकुमार की मां ने किसी तरह अपने बच्चों का पेट पाला। अब जब वह पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए खेलेंगे, तो निश्चित ही पूरे देश को उन पर गर्व होगा।

 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

8 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें