NEET UG 2024 : पेपर लीक मामले में प्रियंका और राहुल ने जताई नाराजगी, बोले-युवाओं के भविष्य के साथ फिर से खिलवाड़ हुआ

पेपर लीक मामले में प्रियंका और राहुल ने जताई नाराजगी, बोले-युवाओं के भविष्य के साथ फिर से खिलवाड़ हुआ
UPT | पेपर लीक मामला

May 06, 2024 15:48

प्रियंका गांधी वाद्रा और राहुल गांधी ने NEET UG परीक्षा पेपर लीक मामले को उठाया है। दोनों नेताओं ने इस पर भाजपा को घेरते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र को याद दिलाया। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारे न्याय पत्र का संकल्प है कि पेपर लीक बंद होगा। वहीं राहुल बोले-23 लाख से अधिक परिवारों के साथ धोखा।

May 06, 2024 15:48

New Delhi News :  देशभर में रविवार को 571 शहरों में और देश के बाहर 14 शहरों में NEET UG 2024 की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने इस मामले को उठाया है। राहुल ने इस पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा-ज़ुबान चलाने और सरकार चलाने में फर्क होता है।

23 लाख से अधिक परिवारों के साथ धोखा
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- 'NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर 23 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है।12वीं पास कर कॉलेज में दाखिले का सपना संजोए छात्र हों या सरकारी नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे होनहार युवा, हर किसी के लिये मोदी सरकार अभिशाप बन चुकी है।'
  'राहुल गांधी ने आगे लिथा, 10 वर्षों से भाजपा सरकार के निकम्मेपन की कीमत अपने भविष्य की बर्बादी से चुका रहा युवा और उसका परिवार अब समझ चुका है कि ज़ुबान चलाने और सरकार चलाने में फर्क होता है। कांग्रेस ने सख्त कानून बनाकर युवाओं को पेपर लीक से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है। छात्रों को स्वस्थ और पारदर्शी माहौल हमारी गारंटी है।'

क्या देश के प्रधानमंत्री इस पर कुछ कहेंगे?
वहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा कि एक बार फिर से NEET का पेपर लीक होने की खबरें आ रही हैं। देश के 24 लाख युवाओं के भविष्य के साथ फिर से खिलवाड़ हुआ। पिछले दस बरसों से करोड़ों होनहार युवाओं के साथ चल रहा यह सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। क्या देश के प्रधानमंत्री इस पर कुछ कहेंगे? युवाओं को बहलाने के लिए संसद में पेपर लीक के खिलाफ कानून पास हुआ था। वह कानून कहां है? लागू क्यों नहीं होता? 
  प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, इसीलिए बेरोजगारी और नौकरियों में भ्रष्टाचार इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है। हमारे न्याय पत्र का संकल्प है कि पेपर लीक बंद होगा। भर्तियां कैलेंडर के हिसाब से निकलेंगी। खाली पद भरे जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ बंद होगा और हम ये करके दिखाएंगे।
बता दें कि रविवार को आयोजित नीट परीक्षा में बिहार-झारखंड से लेकर राजस्थान तक फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसको लेकर कांग्रेत नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नाराजगी जताई है। 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

3 Jul 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें