भारत जोड़ो न्याय यात्रा : कभी गमोसा, कभी बजरंग बली का मुखौटा हिंदू संस्कृति से जुड़ रहे राहुल गांधी

कभी गमोसा, कभी बजरंग बली का मुखौटा हिंदू संस्कृति से जुड़ रहे राहुल गांधी
Uttar Pradesh Times | भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Jan 20, 2024 17:49

न्याय यात्रा जहां एकतरफ उतार चढ़ाव झेल रही है, वहीं अब फिर बजरंग बली का मुखौटा पहन कर शायद एक और विवाद में फसंते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Jan 20, 2024 17:49

Delhi News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच कुछ कलाकारों के साथ तस्वीरें खिचवानें के लिए बजरंग बली का मुखौटा पहना और गदा हाथ में लेकर पोज दिया। एक समाचार एजेंसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राहुल का यह रूप देखकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस की न्याय यात्रा वैसे भी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

न्याय यात्रा में पहले से ही मुश्किलें 
राहुल गांधी की न्याय यात्रा को असम में बहुत ज्यादा प्यार तो मिल रहा है, वहीं राहुल की यात्रा को बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। न्याय यात्रा जहां एकतरफ उतार चढ़ाव झेल रही है वहीं अब फिर बजरंग बली का मुखौटा पहन कर शायद एक और विवाद में फसंते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

गमोसा पहनकर पहुंचे पीतांबर से मिलने 
इससे पहले राहुल गांधी ने माजुली जिले में 300 साल पुराने वैष्णव मठ, श्री श्री औनियाती सत्र में आशिर्वाद मांगा। जब उन्होंने मठ का दौरा किया तो उन्होंने सफेद धोती के साथ गले मे गमोसा डाल रखा था। गमोसा असमिया परंपरा का एक दुपट्टा है। राहुल गांधी ने इस दौरे में पीतांबर देव गोस्वामी से लंबी बातचीत की। 

Also Read

10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

6 Oct 2024 11:53 AM

नेशनल NABARD Recruitment 2024 : 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। और पढ़ें