राजनाथ सिंह का नामांकन : रोड शो में भारी भीड़ देख गदगद हुए सांसद, लखनऊ की जनता का जताया आभार

रोड शो में भारी भीड़ देख गदगद हुए सांसद, लखनऊ की जनता का जताया आभार
UPT | राजनाथ सिंह का नामांकन

Apr 29, 2024 16:48

आज के रोड शो के दौरान रिकॉर्ड संख्या में आने के लिए लखनऊ के लोगों को मेरा आभार। जनता का आशीर्वाद मुझे उनकी और देश की सेवा करने की शक्ति देता है।

Apr 29, 2024 16:48

Lucknow News : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नामांकन से पहले लखनऊ में रोड शो किया। इस दौरान लोगों की भीड़ देख भाजपा नेता गदगद हो गए। लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो के दौरान रिकॉर्ड संख्या में आए लोगों का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा-आज के रोड शो के दौरान रिकॉर्ड संख्या में आने के लिए लखनऊ के लोगों को मेरा आभार। जनता का आशीर्वाद मुझे उनकी और देश की सेवा करने की शक्ति देता है।' धन्यवाद' !

सांसद ने किया जनता का अभिवादन 
बता दें कि राजधानी लखनऊ में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 'विकास रथ' निकला। इस रथ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके उत्तराखंड समकक्ष पुष्कर सिंह धामी शामिल थे। रथ पर सवार लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन करते दिखे तो वहीं भारी भीड़ ने "अबकी बार, 400 पार", "जय श्री राम" और "हर-हर महादेव" के नारों के साथ भाजपा नेताओं का स्वागत किया। 
  कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा 
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से प्रारंभ हुआ रोड शो कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हौसलों के आगे कड़ी धूप भी बौनी दिखी। रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं पर पुष्पवर्षा भी की। पूरा रास्ते भाजपा के झंडे संग भगवामय रहा। 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

8 Jul 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें