🔴 Ram Mandir Ayodhya Today Live Update : रामलला के आने की पूरी तैयारी, आज हर तरफ माहौल राममय, पीएम मोदी को राष्ट्रपति ने पत्र लिखा

रामलला के आने की पूरी तैयारी, आज हर तरफ माहौल राममय, पीएम मोदी को राष्ट्रपति ने पत्र लिखा
Uttar Pradesh Times | Ram Mandir

Jan 21, 2024 22:29

22 जनवरी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन की तरह सजी अयोध्या। पढ़िए, उत्तर प्रदेश टाइम्स संवाददाता अरुण पाठक की अयोध्या से आंखों देखी कवरेज ...........

Jan 21, 2024 22:29

Ayodhya News : श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। इससे पहले आज 21 जनवरी को कुछ विशेष  धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वहीं श्रीराम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है।

अंतिम अपडेट

8:45 pm, 21 जनवरी 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को उनके 11 दिन के अनुष्ठान के लिए बधाई भी दी।



5:00 pm,  21 जनवरी 2024
आज हर तरफ माहौल 'राम मय'-रामदेव

योग गुरु रामदेव और अन्य साधुओं ने कल प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आज हर तरफ माहौल 'राम मय' है...मर्यादा पुरूषोत्तम राम की मर्यादा, आदर्श, त्याग पूरे विश्व के लिए आदर्श और वंदनीय हैं। हम सबको प्राण प्रतिष्ठा देखने का अवसर मिल रहा है।
   




4:35 pm, 21 जनवरी 2024
स्मृति ईरानी पहुंची लखनऊ

उत्तर प्रदेश की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले तैयारी देखने पहुंची लखनऊ 
 

 

4:30 pm, 21 जनवरी 2024

बहुत उत्सुक्ता है, हर्षोल्लास है'
शेफ संजीव कपूर ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या पहुंचने पर कहा कि बहुत उत्सुक्ता है, हर्षोल्लास का माहौल है। मुझे निमंत्रण मिला इसके लिए मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं। 


4:15 pm, 21 जनवरी 2024
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद अयोध्या पहुंचे, कुंबले लखनऊ में

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद अयोध्या पहुंच गए हैं। कल होने वाले अयोध्या राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले लखनऊ पहुंच गए हैं।
 


4:00 pm, 21 जनवरी 2024
कल हर भारतीय के लिए एक विशेष दिन 

झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, "कल हर भारतीय के लिए एक विशेष दिन है चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई कुछ भी क्यों न हो.... कल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक विशेष अवसर है। यह केवल राम मंदिर नहीं है, यह आत्मसम्मान का मंदिर है। 

3:00 pm, 21 जनवरी 2024
मंदिर का निर्माण अदालत के फैसले से हुआ
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मंदिर का जो निर्माण हुआ है वो अदालत के फैसले से ही हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के फैसला देने के बाद ही भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। 22 जनवरी को उसकी प्राण प्रतिष्ठा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मोदी देश के पीएम ना होते तो ये फैसला ना हो पाता और यह मंदिर नहीं बन पाता। मैं राम मंदिर के निर्माण और इसके प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देना चाहता हूं। 
 

2:00 pm, 21 जनवरी 2024
बरसों पुराना सपना पूरा हो रहा 
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि बरसों पुराना सपना पूरा हो रहा है...यह बहुत बड़ी जीत है...मैं इसे जीवन का सबसे मधुरतम क्षण मानता हूं।
 


1: 25 pm, 21 जनवरी 2024
विमान में यात्रियों ने गाए राम भजन
दिल्ली से अयोध्या जा रही फ्लाइट में यात्रियों ने राम भजन गाए। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा।

12: 46 pm, 21 जनवरी 2024
न्यूजीलैंड की मंत्री ने की मोदी और देशवासियों की तारिफ 
प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर न्यूजीलैंड की जातीय समुदाय मंत्री मेलिसा ली का कहना है, कि मैं दुनिया भर के भारतीय प्रवासियों को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के जश्न के लिए शुभकामनाएं देती हूं। राम मंदिर के उद्घाटन पर पीएम मोदी और भारत के लोगों को बधाई। 500 साल बाद राम मंदिर पर पीएम मोदी के काम और इस मंदिर को पुनर्जीवित करने की उनकी मेहनत का नतीजा है। यह भारत को आगे ले जाने और भारत देश की इकॉनोमी को आगे बढ़ाएगा। पीएम मोदी का दुनिया भर में सम्मान किया जा रहा है, और वह भारत के लोगों के लिए बहुत अच्छा काम करते हैं।


12: 14 pm , 21 जनवरी 2024
देशवासियों के लिए गौरव का पल 
अयोध्या राम मंदिर की 'प्राणप्रतिष्ठा' पर श्री राम मंदिर के 'यजमान' अनिल मिश्रा कहते हैं कि "हम सभी बेहद खुश हैं, क्योंकि भगवान राम की 'प्राणप्रतिष्ठा' होने वाली है। प्रधानमंत्री सोमवार को 'प्राणप्रतिष्ठा' के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दिन पूरा देश जश्न मनाएगा। 
 
 

Also Read

10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

6 Oct 2024 11:53 AM

नेशनल NABARD Recruitment 2024 : 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। और पढ़ें