रतन टाटा की तबियत बिगड़ी : मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती, रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से किया दावा

मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती, रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से किया दावा
UPT | रतन टाटा की तबियत बिगड़ी

Oct 09, 2024 21:01

टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दावा न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से किया है।

Oct 09, 2024 21:01

Short Highlights
  • रतन टाटा की तबियत बिगड़ी
  • मुंबई के अस्पताल में भर्ती
  • पहले बताया था रूटीन चेकअप
New Delhi : टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दावा न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से किया है। इसके पहले सोमवार को भी उनके बारे में ऐसी ही खबर आई थी, जिसका बाद में खुद रतन टाटा ने खंडन कर दिया था।

करीबी सूत्रों के हवाले से दावा
रॉयटर्स ने दावा किया कि इस संबंध में जानकारी देने वाले दो लोगों में से एक टाटा फैमिली के काफी करीबी हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी को बताया कि रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर टाटा ग्रुप की तरफ ने न तो कोई खंडन किया गया है और न ही इसकी पुष्टि की गई है।



रतन टाटा ने बताया था रूटीन चेकअप
आपको बता दें कि सोमवार को भी रतन टाटा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी। इसके बाद रतन टाटा की ओर से बयान जारी कर कहा गया था कि ये खबरें निराधार हैं और वह अपने उम्र और स्वास्थ्य के मद्देनजर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। रतन टाटा ने कहा था कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्होंने लोगों से गलत सूचना फैलाने से बचने की अपील की थी।

दिलचस्प रहा है रतन टाटा का करियर
रतन टाटा महज 21 साल की उम्र में टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया था। उन्होंने टाटा ग्रुप को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया था। वह इस पद पर 2012 तक रहे। 28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कहते हैं कि वह अपने ग्रुप के हर कर्मचारी का बेहद ध्यान रखते हैं। रतन टाटा की उम्र 86 साल है।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा उपचुनाव : सपा ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की, मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे को दिया टिकट

यह भी पढ़ें- ईडी ने 14 अरब के स्मारक घोटाले में जांच की तेज : पूर्व आईएएस अफसर मोहिंदर सिंह तलब, नसीमुद्दीन सिद्दीकी-बाबू सिंह पर भी कसेगा शिकंजा

Also Read