रविवार को सपा की ओर से वरुण गांधी को पीलीभीत से प्रत्याशी बनाए जाने से संबंधित सूची वायरल हो गई। इससे सियासी गलियारों में गर्माहट बढ़ गई। उत्तर प्रदेश टाइम्स ने इसकी पड़ताल की।
UPT रियलिटी चेक : समाजवादी पार्टी ने वरुण गांधी को दिया टिकट! जानें पूरा सच...
Mar 17, 2024 16:40
Mar 17, 2024 16:40
पीलीभीत पर सस्पेंस
भारतीय जनता पार्टी में पीलीभीत संसदीय सीट के लिए टिकट के लिए वरुण गांधी के अलावा केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत दावेदार हैं। इसी बीच सपा की ओर से इस सीट पर वरुण गांधी को उतारे जाने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
UPT रियलिटी चेक : समाजवादी पार्टी ने वरुण गांधी को दिया टिकट!, सपा ने कहा- अफवाह है#Lucknow #UPTRealityCheck #UttarPradesh #UttarPradeshTimes #LokasabhaElection2024 #Elections2024 #LokSabha #SamajwadiParty #VarunGandhi #Pilibhit @yadavakhilesh @varungandhi80 @MediaCellSP… pic.twitter.com/5iwrHmyRJT
— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) March 17, 2024
सपा ने क्या कहा-
इस बारे में समाजवादी पार्टी के शीषस्थ नेताओं से उत्तर प्रदेश टाइम्स ने बात की। सूत्रों ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने वरुण गांधी को टिकट देने का कोई ऐलान पार्टी ने नहीं किया है। सपा नेताओं का कहना है कि इसे भ्रम फैलाने के लिए जारी किया गया है। आपको बता दें कि पीलीभीत में सपा खेमे से भगवत शरण गंगवार और जयेश प्रसाद समेत कई टिकट के दावेदार हैं। रविवार को वायरल हो रही फेक सूची में पीलीभीत के अलावा जौनपुर और मछलीशहर सीट से भी प्रत्याशियों का नाम शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश टाइम्स की पड़ताल के मुताबिक, यह सूची पूरी तरह फेक है।
Also Read
6 Oct 2024 06:00 AM
Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें