Anant Radhika Pre Wedding : अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन, जानिए दूसरे दिन क्या है खास ?

 अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन, जानिए दूसरे दिन क्या है खास ?
UPT | Anant Radhika Pre Wedding

Mar 02, 2024 13:15

मुकेश अम्बानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का 2 मार्च यानि की शनिवार को दूसरा दिन है। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन का...

Mar 02, 2024 13:15

Short Highlights
  • अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन
  • रिहाना अपने वतन वापस लौटी
  • कार्यक्रम में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार्स 
  • पहले दिन की तस्वीरें हुई वायरल 
  • क्या है आज के इवेंट की थीम
Anant Radhika Pre Wedding : मुकेश अम्बानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का 2 मार्च यानि की शनिवार को दूसरा दिन है। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन का भव्य आयोजन गुजरात के जामनगर में 1 मार्च से ही किया गया है। हालांकी आज कार्यक्रम का दूसरा दिन है। इसके साथ यह जश्न 3 मार्च तक चलेगा। पहले दिन शाही अंदाज में सभी दिग्गज मेहमानों का स्वागत मुकेश अंबानी द्वारा किया गया। इसके बाद रात में कॉकटेल पार्टी का आयोजन हुआ इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की। वहीं हॉलीवुड की पॉप स्टार रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से कार्यक्रम को और भी शानदार बना दिया।  और फंक्शन का दूसरा दिन भी बेहद खास होने वाला है। इसके लिए भी सभी इंतजाम बेहतर रखे गए हैं। 

रिहाना अपने वतन वापस लौटी, कार्यक्रम में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार्स 
इसके साथ ही 1 मार्च को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई हॉलीवुड पॉप स्टार और मशहूर सिंगर रिहाना ने कार्यक्रम के  पहले दिन ही शानदार परफॉर्मेंस दी जिसने सबका दिल जीता। लेकिन कार्यक्रम के दूसरे दिन सिंगर रिहाना वापस लौट गई हैं। बता दें, उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान रिहाना लाइट पिंक कलर की ड्रेस में ग्लैमरस नजर आईं। वहीं रिहाना ने बताया की उनके भारत आने का अनुभव बेहद शानदार रहा। प्री-वेडिंग फंक्शन में साउथ और बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए हैं। फंक्शन के पहले दिन फिल्मी हस्तियों ने अपने अंदाज से इस महफिल में चार चांद लगा दिए। सभी की तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं।

 पहले दिन की तस्वीरें हुई वायरल 
अनंत राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के पहले दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें अंबानी परिवार का हर सदस्य बेहद शानदार अंदाज में नजर आ रहा है। वहीं राधिका और अनंत की प्यारी जोड़ी भी दर्शकों का दिल जीत रही है। नीता अंबानी वेस्टर्न ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। मुकेश अंबानी काले सूट में दिखे। इसके साथ ही नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने रोमांटिक डांस पर्फोमन्स भी दिया। वहीं मुकेश अम्बानी के बड़े बेटे-बहू आकाश और श्लोका का अंदाज भी खूब जंचा।

क्या है आज के इवेंट की थीम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन सभी मेहमानों को जामनगर में स्थित अंबानी एनिमल रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा। 2 मार्च को होने वाले इस इवेंट की थीम ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ है। इस इवेंट का ड्रेस कोड ‘जंगल फीवर’ तय किया गया है। इसके अलावा शाम को ‘मेला रूज’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें फंक्शन में शामिल सभी मेहमान एक्टीविटीज करते नजर आएंगे। इसके बाद रात में डांस का इंतजाम किया गया है, जिसमें सभी मेहमान डांस और म्यूजिक का लुत्फ उठाएंगे।

Also Read

हाथरस कांड में नया खुलासा, जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

7 Jul 2024 06:00 PM

लखनऊ यूपी@7 : हाथरस कांड में नया खुलासा, जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News : प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ कांड को लेकर चिट्ठी लिखी है। वहीं सरकार दूसरी तरफ रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाने और पारदर्शिता लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। लेकिन बारिश के मौसम में लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है क्यों... और पढ़ें