14 फरवरी को 'वैलेंटाइन डे' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर कोई अपने प्रेम का इजहार करता है। इस दिन हर आशिक या प्रेमी अपने पार्टनर से...
प्रेम की अनोखी कहानी : यूं मिला तेजाब पीड़िता को अपना साथी, झुलसा शरीर देख भी बोला- Will You Marry Me
Feb 14, 2024 16:42
Feb 14, 2024 16:42
कब हुआ एसिड अटैक
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-22 के शीरोज होम में रितु सैनी रहती हैं। वह हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है। जब रितु सैनी दसवीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी, तब एक दिन वह स्पोर्ट अकादमी से वापस घर के लौट रही थी। उसी समय रास्ते में एक युवक ने तेजाब से अटैक कर दिया। वह युवक उनके पड़ोस में रहता था, जो रितु सैनी से एकतरफा प्यार करता था। इस एसिड अटैक में रितु बुरी तरीके से झुलस गई। उनका 50 प्रतिशत से अधिक शरीर जल गया। लगातार 5 साल तक वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ती रहीं।
हर कदम पर साहिल गुप्ता ने दिया साथ
रितु सैनी ने बताया कि बीते वर्ष 2017 में उनकी जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिए साहिल गुप्ता नामक एक युवक से हुई। साहिल गुप्ता मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है और कारोबारी भी है। साहिल गुप्ता उनको पसंद करने लगा। साहिल और रितु के बीच में बातचीत होने लगी। दोनों रोजाना मोबाइल पर बातचीत करते थे। इस दौरान साहिल लगातार रितु को इस सदमे से बाहर निकालने का प्रयास करता रहा।
अब बजेगा बैंड-बाजा
इसी बीच रितु की लेजर सर्जरी हुई। जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी, लेकिन साहिल के हौसले ने रितु को मजबूती दे दी। साहिल और रितु आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन साहिल के परिजन इसके लिए खुश नहीं थे। उसके बाद साहिल ने काफी प्रयास किया और अपने परिवार वालों को राजी कर लिया। इस तरीके से दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ी। अब साहिल गुप्ता और रितु 12 मार्च 2024 को वैवाहिक बंधन में बनने वाले हैं।
Also Read
20 Sep 2024 07:01 PM
UP Latest News : अखिलेश यादव ने सीएम योगी द्वारा गाजियाबाद के रोजगार मेले में छात्र को स्मार्टफोन दिए जाने और फिर बदमाशों द्वारा छात्र से छीन लिए जाने पर कसा तंज, वहीं सीएम ने सभ्य और समर्थ समाज के लिए पहली आवश्यकता शिक्षा को बताया, अखिलेश की टिप्पणी से भड़के केशव मौर्य, वहीं... और पढ़ें